back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi के मेहमान के आगे Ambani-Adani की दौलत कम, वर्ल्ड के सबसे अमीर शख्स मस्क से भी अधिक इनकी फैमिली की संपत्ति

President of UAE: भारत और एशिया के सबसे दौलतमंद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के ही दो बिजनेसमैन का नाम आता है। ये नाम हैं- मुकेश अंबानी और गौतम अडानी।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और एशिया के सबसे दौलतमंद लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के ही दो बिजनेसमैन का नाम आता है। ये नाम हैं- मुकेश अंबानी और गौतम अडानी। दोनों दुनिया के भी दौलतमंद लोगों की सूची में हैं, लेकिन हाल में अहमदाबाद में हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट-2024 में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान इनसे कई गुना अमीर हैं। अंबानी और अडानी दोनों की संपत्ति मिलाने पर भी मोदी के मेहमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की संपत्ति काफी अधिक है। शेख मोहम्मद बिन जायद अल ने अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोड शो भी किया था। उनकी नाहयान रॉयल फैमिली दुनिया का सबसे अमीर परिवार है।

नाहयान परिवार दुनिया की सबसे अमीर फैमिली

एमिरेट्स ऑफ अबू धाबी का शाही परिवार यानी नाहयान फैमिली साल 2023 में दुनिया का सबसे अमीर परिवार बना। उसने वालमार्ट इंक की मालिक वालटन फैमिली को इस मामले में पीछे छोड़ा है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस परिवार के प्रमुख हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर यानी 25.38 लाख करोड़ रुपए है। जबकि, वालटन फैमिली की संपत्ति 232.2 अरब डॉलर यानी 19.31 लाख करोड़ रुपए है।

एलन मस्क भी पीछे

टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मगर, ओवरऑल नेटवर्थ देखें तो एलन मस्क की संपत्ति नाहयान फैमिली के आगे काफी कम है। मस्क की संपत्ति 222 अरब डॉलर यानी 18.46 लाख करोड़ रुपए है।

अंबानी-अडानी की कुल संपत्ति से अधिक

मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति 101 अरब डॉलर यानी 8.4 लाख करोड़ रुपए है। गौतम अडानी फैमिली की संपत्ति 91.8 अरब डॉलर यानी 7.63 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में दोनों की कुल संपत्ति भी 16 लाख करोड़ रुपए होती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...