back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gautam Adani की संपत्ति इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी, जानें अडानी और अंबानी की कुल Networth

Gautam Adani Networth:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए नए साल के दो दिन बेहतरीन रहे। पहले दिन ही अडानी की संपत्ति में दुनिया भर में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली, रफ्तार। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए नए साल के दो दिन बेहतरीन रहे। पहले दिन ही अडानी की संपत्ति में दुनिया भर में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। अडानी भारत के दूसरे एवं दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स हैं। साल 2023 की शुरुआत में गौतम अडानी की नेटवर्थ में काफी उतार-चढ़ाव दिखा था। बीते साल उनकी शुरुआत हिंडनबर्ग रिपोर्ट के साथ हुई थी। उसके बाद उनकी नेटवर्थ में काफी गिरावट आई थी। अडानी 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बनने के बाद हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से नेटवर्थ काफी गिरी थी। मगर, साल 2024 की शुरुआत अडानी के लिए अच्छी होती दिख रही है। वहीं, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति 13,500 करोड़ रुपए बढ़ी

साल 2024 के पहले 2 दिनों में अडानी की दौलत जबरदस्त इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अडानी की नेटवर्थ में 1.63 अरब डॉलर (13500 करोड़ रुपए) वृद्धि हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में शामिल किसी अरबपति की दौलत इतनी नहीं बढ़ी है। साथ ही अडानी की कुल नेटवर्थ 85.9 अरब डॉलर हो गई है।

मुकेश अंबानी की कितनी बढ़ी संपत्ति?

दुनिया के टॉप 15 सबसे दौलतमंद लोगों में से केवल 3 लोगों की नेटवर्थ इस साल में अब तक बढ़ी है, जिनमें गौतम अडानी, वॉरेन बफे और मुकेश अंबानी शामिल हैं। अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani net worth) में 2 दिनों में 867 मिलियन डॉलर (7222 करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। उनकी नेटवर्थ 97.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वॉरेन बफे की नेटवर्थ में 1.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कंफ्यूज हैं की SIP में निवेश करें या RD में? जानिए दोनों में से निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प, इसमें मिलेगा बंपर...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क- अगर आप भी अभी तक यही सोच रहे हैं कि पैसे को किस योजना में निवेश करें तो SIP या RD...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...