back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

₹1850 में हवाई सफर का सुनहरा मौका! Air India Express की पे-डे सेल शुरू, घरेलू से लेकर इंटरनेशनल टिकटों पर छूट

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पे-डे सेल के तहत घरेलू उड़ानों के टिकट 1,850 रुपये और अंतरराष्ट्रीय टिकट 5,355 रुपये से उपलब्ध कराए हैं जिनकी बुकिंग 1 जनवरी 2026 तक की जा सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी मासिक पे-डे सेल शुरू कर दी है, जिसके तहत यात्री बेहद कम दामों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट बुक कर सकते हैं। इस सेल में घरेलू उड़ानों की शुरुआती कीमत 1,950 रुपये रखी गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट 5,590 रुपये से शुरू हो रहे हैं। खास बात यह है कि कम सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए कंपनी ने लाइट फेयर का विकल्प भी पेश किया है, जिसमें चेक-इन बैगेज शामिल नहीं होगा और किराया और भी सस्ता पड़ेगा।

पे-डे सेल के तहत यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा

लाइट फेयर के तहत घरेलू उड़ानों की टिकटें सिर्फ 1,850 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकटें 5,355 रुपये से बुक की जा सकती हैं। इन रियायती टिकटों की बुकिंग एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सभी प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स पर की जा सकती है। यह ऑफर 1 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं, घरेलू उड़ानों के लिए इन टिकटों पर यात्रा की वैधता 12 जनवरी 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक होगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह अवधि 12 जनवरी 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तय की गई है।

पे-डे सेल के तहत यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा। मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर कोई कन्वीनियंस चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे यात्रियों की कुल यात्रा लागत और कम हो जाएगी।

कम बजट में पूरा होगा हवाई सफर

जो यात्री लाइट फेयर का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए रियायती दरों पर चेक-इन बैगेज की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। घरेलू उड़ानों में 15 किलो तक के चेक-इन बैगेज के लिए 1,500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 20 किलो तक के बैगेज के लिए 2,500 रुपये शुल्क तय किया गया है।

गौरतलब है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है और इसके बेड़े में 100 से ज्यादा A320 और बोइंग 737 विमान शामिल हैं। ऐसे में यह पे-डे सेल उन यात्रियों के लिए सुनहरा मौका है, जो कम बजट में हवाई सफर की योजना बना रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵