back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Afcons Infrastructure IPO: कंपनी ने फेस्टिव सीजन में खोला निवेशकों के लिए खजाना, 14 हजार से कमा सकते हैं लाखों

आज 25 अक्टूबर को एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने आईपीओ लॉन्च कर दिया है जिसमें बिड़ लगाने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। कंपनी IPO के जरिए 5,430 करोड़ रुपये जुटाएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने निवेशकों के लिए फेस्टिव सीजन में खजाना खोल दिया है। अलग अलग सेक्टरों में बिजनेस करने वाली शापूरजी पालोनजी ग्रुप की सब्सिडरी कंपनी ने दीवाली से ठीक पहले अपने निवेशकों के लिए 5,430 करोड़ रुपये का आईपीओ (Afcons Infrastructure IPO) लॉन्च कर दिया है। आज 25 अक्टूबर से इस आईपीओ को निवेशकों के लिए खोल दिया गया है जो 29 अक्टूबर तक खुला रहेगा। निवेशक इसमें 14,080 रुपये से 32 शेयरों के एक लॉट में निवेश कर सकते हैं।

कैसा है Afcons Infrastructure Subscription Rate और प्राइज बैंड

कंपनी ने 5,430 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइज बैंड 440 रुपये से 463 रुपये के बीच रखा है। अगर बात करें सबस्क्रिप्शन रेट की तो आईपीओ खुलने के पहले ही दिन IPO को दोपहर एक बजे तक ज्यादा खास सबस्क्रिप्शन नहीं मिला है। अबतक केवल 0.06 गुना रिटेल इंडीविज्युअल कैटेगरी में सबस्क्राइब किया गया है जबकि एमप्लोई कैटेगरी में 0.16 गुना सबस्क्राइब किया गया है। इसके अलावा ओवरऑल Afcons Infrastructure IPO को 0.04 गुना सबस्क्रिप्शन मिला है।

5,430 करोड़ रुपये जुटाना है Afcons Infrastructure का लक्ष्य

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी आईपीओ के जरिए 5,430 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी। इसमें से कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल के तहत 4,180 करोड़ रुपये के 9,02,80,778 शेयर जारी करेगी जबकि 1,250 करोड़ रुपये के 2,69,97,840 शेयर जारी किए जाएंगे। Afcons Infrastructure के शेयर दोनों मुख्य एक्सचेंज BSE और NSE पर 4 नवंबर को लिस्ट होंगे। एक लॉट में बोली लगान के लिए रिटेल इंवेस्टर्स को कम से कम 14,816 रुपये का निवेश करना होगा। इस राशि में उन्हें 1 लॉट में 32 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल इंवेस्टर्स अधिकतम 1,92,608 रुपये में 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें उन्हें कुल 416 शेयर दिए जाएंगे

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵