back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adani Group अब भूटान में बनाएगा ग्रीन हाइड्रो प्लांट, जानें डील की अहम बातें

Adani Group in Bhutan : अडानी ग्रप ने पड़ोसी देश में व्यापार का विस्तार किया है। कंपनी ने भूटान स्थित चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए डीजीपीसी के साथ समझौता किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। अडानी ग्रुप अब विदेश में भी बड़े सौदे कर रहा है। हाल में सीमेंट कंपनी पेन्ना को खरीदने के ऐलान के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भूटान में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के निर्माण के लिए समझौता किया। अडानी रविवार को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मिले थे। गौतम ने पड़ोसी देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहयोग की बात कही। अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया-भूटान के माननीय प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात बहुत रोमांचक रही। चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के ग्रीन हाइड्रो प्लांट के लिए ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (DGPC) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

हाइड्रो और दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने को उत्साहित


अडानी ने कहा कि पूरे देश में व्यापक बुनियादी ढांचे की पहल को आगे बढ़ाते हुए भूटान के पीएम को देखना सराहनीय है। भूटान में अडानी ग्रुप हाइड्रो एवं दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करने को उत्सुक है। कार्बन न्यू्ट्रल देश बनने के लिए ग्रीन एनर्जी मैनेजमेंट के साथ इन बदलावकारी स्कीमों के लिए सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। ग्रुप के चेयरमैन ने

कहा कि भूटान के राजा से मिलकर खुद को सम्मानित महसूस किया। भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण एवं बड़े कंप्यूटिंग सेंटर, डेटा फैसिलिटी समेत गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी ‘इको-फ्रेंडली मास्टरप्लान’ से प्रेरणा मिली। बता दें, नवंबर 2023 में अडानी और भूटान नरेश की मुलाकात हुई थी, तब अडानी ने कहा था कि वह अपने खुशहाल और गर्मजोशी से भरे पड़ोसी के लिए ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देने को अडानी ग्रुप के लिए अवसरों का पता लगाने के लिए उत्साहित हैं।

10.422 करोड़ में अंबुजा सीमेंट को खरीदा


इसी महीने गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खरीदने की घोषणा की है। अंबुजा ने 10.422 करोड़ रुपए में पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण कर लिया। इसके साथ अंबुजा के सालाना सीमेंट उत्पादन की क्षमता प्रति वर्ष 14 मिलियन टन बढ़कर 89 मिलियन टन हो गई।


खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵