back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adani Group ने बनाई फंड जुटाने की योजना, इनसे से चल रही बात

Adani Fund Raise: अडानी समूह अब वापस पटरी पर लाने की तैयारी में है। शेयरों के भाव और ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू में गिरावट आई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। अडानी समूह अब वापस पटरी पर लाने की तैयारी में है। शेयरों के भाव और ग्रुप की कंपनियों की वैल्यू में गिरावट के साथ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी की फंड जुटाने की योजनाओं को काफी प्रभावित किया था। अडानी ग्रुप अब नए सिरे से फंड जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप अगले चार महीने में मोटा फंड जुटाने की योजना बना रहा। इसके लिए अडानी ग्रुप की कई प्राइवेट इक्विटी फर्मों और बैंकों के साथ बात हो रही है। ग्रुप की योजना आगामी महीनों में पीई फर्मों और बैंकों से 3 बिलियन डॉलर तक जुटाने की है।

परियोजनाओं को तेज करने की तैयारी

अडानी ग्रुप ने फंड जुटाने की योजनाओं के लिए विदेशी प्राइवेट इक्विटी फर्मों से संपर्क साधा है। कम से कम 5 विदेशी प्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ बात चल रही है। अडानी ग्रुप कई भारतीय बैंकों से भी बात कर रहा है। ग्रुप एयरपोर्ट से रिन्यूएबल एनर्जी तक में परियोजनाओं में तेजी लाना चाह रहा है। इसके लिए ग्रुप 2.5 से 3 बिलियन डॉलर तक फंड जुटाना चाह रहा।

इनसे हो रही बात

अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की सेंटरब्रिज पार्टनर्स एलपी, पैसिफिक कैपिटल ग्रुप और संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग से बातचीत हो रही है। इनके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक से बात चल रही है।

इन कामों पर खर्च करेंगे 2 बिलियन डॉलर

अडानी ग्रुप फंड जुटाने की इस योजना के तहत 40 फीसदी लक्ष्य प्राइवेट इक्विटी के जरिए जुटाना चाह रहा है। इसके लिए ग्रुप की कंपनियों में इक्विटी बेची जा सकती है। प्रवर्तकों की हिस्सेदारी कम की जा सकती है। 60 फीसदी फंड डेट के माध्यम से जुटाने की योजना है। अडानी ग्रुप ग्रीन हाईड्रोजन की क्षमता का विस्तार करने और सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर 2 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च करने वाला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Business Idea: ₹30,000 में शुरू करें ये बिजनेस, बिना नौकरी के हर महीने होगी पक्की कमाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप नौकरी के भरोसे बैठे हैं और कम पैसों में खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो अब मौका...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵