back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adani Airports का आएगा IPO, इतनी रकम जुटाने की तैयारी

Adani Airports IPO : अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स का आईपीओ आएगा। इसके जरिए कंपनी बहुत बड़ी रकम जुटाने में लगी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज अडानी एयरपोर्ट्स की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में जुटा है। वित्त वर्ष 2027-28 में अडानी एयरपोर्ट्स का आईपीओ लाया जा सकता है। अभी कंपनी के पास देश के आठ एयरपोर्ट हैं। इनमें से सात एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं। जबकि, नवी मुंबई का एयरपोर्ट पर डेवलपमेंट कार्य जारी है। इसे इस साल के आखिर तक पूरा किया जाना है।

2-3 बिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी 

मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में अडानी ग्रुप इक्विटी के जरिए 2-3 बिलियन डॉलर रकम जुटाना चाह रही है। 2019 में अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (Adani Airport Holdings Limited) को अडानी एंटरप्राइजेज के 100 फीसदी सब्सिडियरी के तौर पर बनाया गया था। यह कंपनी अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गोवहाटी, तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट के ऑपरेशनल, मैनेजमेंट एवं डेवलपमेंट के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। 

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 73% हिस्सेदारी

अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड के पास मुंबई एयरपोर्ट में 73% होल्डिंग है। इस कंपनी के पास नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में 74% शेयर है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड की पैसेंजर फुटफॉल में 25% और कार्गो ट्रैफिक में 33% शेयर है।  

कंपनी का शेयर गिरा

आज अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.74% गिरकर 3171 रुपए पर बंद हुआ है। हाल में सीएलएसए (CLSA) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मोदी सरकार की नीतियों का जिन 54 शेयरों को फायदा होगा, उसमें अडानी ग्रुप की अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, एसीसी और अंबुजा सीमेंट शामिल हैं। अडानी ग्रुप के लिस्टेड शेयरों ने निवेशकों को जमकर मुनाफा दिया है। इस वजह से निवेशक अब अडानी एयरपोर्ट्स के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵