Sebi on Adani Group: अडानी की 6 कंपनियों को नोटिस, जानें ग्रुप पर कौन-से गंभीर आरोप लगे

Adani Group: सेबी द्वारा नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कंपनियों पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। बोर्ड ने अडानी की छह कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है।
अडानी-समूह।
अडानी-समूह।रफ़्तार।

नई दिल्ली, रफ़्तार। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों को शोकॉज नोटिस दिया है। सेबी ने कंपनियों पर रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के कथित उल्लंघन और लिस्टेड नियमों के पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। इन कंपनियों ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है। इन कंपनियों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर शामिल हैं। इन्होंने अपने-अपने जनवरी-मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय परिणामों में सेबी से नोटिस मिलने की जानकारी दी है।

वित्तीय विवरणों पर पड़ सकता है प्रभाव

कंपनियों का कहना है कि लागू कानूनों और विनियमों का भौतिक गैर-पालन नहीं हुआ है। इसका कोई भौतिक परिणामी असर नहीं है। वैसे, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर के अलावा शेष कंपनियों के लेखा परीक्षकों ने वित्तीय विवरणों पर एक पात्र राय जारी की, जिसका मतलब है कि सेबी की जांच के परिणाम का भविष्य में वित्तीय विवरणों पर प्रभाव पड़ सकता है।

एससी और अंबुजा सीमेंट को नहीं मिला कोई नोटिस

अडानी ग्रीन एनर्जी ने अब तक अपनी आय नहीं बताई है। एसीसी और अंबुजा सीमेंट का कहा कि उन्हें इस मामले में सेबी से नोटिस नहीं मिला है। उनके संबंध में कोई खुला मामला नहीं है और लागू नियमों का कोई गैर-अनुपालन नहीं किया गया है। इन छह कंपनियों को सेबी का नोटिस उस जांच का हिस्सा है, जो शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप के खिलाफ कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और शेयर मूल्य हेरफेर के गंभीर आरोप लगाने के बाद की गई थी।

अडानी ग्रुप ने आरोपों और कोई भी गलत काम से इनकार किया है। इस रिपोर्ट के चलते कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। ग्रुप का बाजार मूल्य अपने सबसे लो लेवल पर 150 अरब अमेरिकी डॉलर तक गिरा था। वैसे, बाद में ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने बाजार में वापसी की थी।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in