back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GST Council: हेल्थ इंश्योरेंस हो सकता है सस्ता, सिगरेट-तंबाकू के बढ़ेंगे दाम, जैसलमेर में आज होगी 55वीं बैठक

राजस्थान के जैसलमेर में आज 55वीं GST Council की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई चीजों के दामों में बदलाव को मंजूरी मिल सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 21 दिसंबर को GST Council की बैठक होने जा रही है जिसमें कई ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जो हमारी और आपकी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई ऐसी चीजें हो सकती हैं जिनसे टैक्स हटाया जा सकता है जबकि कुछ चीजों पर टैक्स लगाया जा सकता है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने 148 वस्तुओं के भाव में फेरबदल करने का प्रस्ताव दिया है जिसमें बदलाव होगा या नहीं वह इस बैठक में फाइनल हो जाएगा। 

लाइफ इंश्योरेंस पर GST में राहत दे सकती है काउंसिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक (55th GST Council Meeting) में लाइफ एंड हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स को कम करने पर विचार किया जा सकता है जबकि तंबाकू और सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने हानिकारक चीजों पर जीएसटी 35 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा Swiggy और Zomato से खाना मंगवाना अब सस्ता हो सकता है। बैठक में फूड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से कम करके 5 प्रतिशत किया जा सकता है। 

निर्मला सीतारमण जैसलमेर पहुंची

GST Council की बैठक से पहले पूर्व जीएसटी बैठक होती है जिसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को ही जैसलमेर पहुंच गई थीं। प्री बजट बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री शामिल हुए थे। इस दौरे की मेजबानी राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी कर रही हैं। यह पहला मौक है जब जैसलमेर में जीएसटी बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में उदयपुर में 10वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...