back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेतावनी! 2025 में सोच-समझकर करें शेयर मार्केट में निवेश, जानिए सिक्‍योरिटीज कंपनी ने क्‍यों दी ये सलाह

शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए यह काम की खबर है। हाल ही में दिग्‍गज सिक्‍योरिटीज कंपनियों ने एक ऐसी सलाह दी है जो इंवेस्‍टर्स के लिए बड़े काम की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए यह काम की खबर है। हाल ही में दिग्‍गज सिक्‍योरिटीज कंपनियों ने एक ऐसी सलाह दी है जो इंवेस्‍टर्स के लिए बड़े काम की है। कंपनी का कहना है कि नए साल 2025 में इंवेस्‍टर्स को सोच-समझकर मार्केट में पैसा लगाना होगा। 

गौरतलब है कि चालू वर्ष 2024 शेयर मार्केट के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वहीं मार्केट ने कई ऐतिहासिक पल भी देखे। सेंसेक्‍स-निफ्टी के नए रिकॉर्ड तो बने ही साथ ही निवेशकों ने भी झोली भरकर रिटर्न कमाया है। हालांकि इसके बावजूद सिक्‍योरिटीज कंपनियों अगले नए साल में निवेशकों को जरा संभलकर रहने की चेतावनी दी है। 

बाजार को प्रभावित करने वाले कई फैक्‍टर नए साल में असर दिखा सकते हैं

कंपनी ने निवेशकों को सलाह देते हुए कहा है कि वर्ष 2025 में शेयर मार्केट से ज्‍यादा रिटर्न मिलने का लालच नहीं करें, अन्‍यथा पैसे डूबने के चांस बन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बाजार को प्रभावित करने वाले कई फैक्‍टर नए साल में असर दिखा सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज कंपनी HDFC Securities का कहना है कि पिछले सालों के तेज दौर के बाद अब इक्विटी निवेशकों को साल 2025 में अपने रिटर्न की उम्मीदों को कुछ कम करना होगा। MD धीरज रेली ने कहा कि मार्केट ने पिछले कई सालों में अच्‍छा रिटर्न दिया है।लेकिन नए साल में निवेशकों को अपनी उम्मीदों को कुछ कम करने की आवश्‍यकता होगी। 

शेयर बाजार से इतने रिटर्न का अनुमान

सिक्‍योरिटीज कंपनी ने अनुमान लगाते हुए कहा कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी साल 2025 के आखिर में 26,482 अंक तक रहने की उम्मीद है। यह गुरुवार को 23,951.70 के बंद स्तर से 10 प्रतिशत से अधिक है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार नए साल में कम से कम दस प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है। रेली ने आगे बताया कि “निवेशकों को शेयर मार्केट अच्‍छा रिटर्न मिल भी जाए तो भी उन्‍हें तेज गिरावट के लिए भी तैयार रहना होगा। मार्केट में ज्‍यादातर निवेशक ऐसे हैं, जिन्होंने साल 2020 के बाद स्‍टॉक मार्केट में एंट्री की है। ऐसे में इन निवेशकों का तेज गिरावट से सामना नहीं हुआ है। ऐसे में इन निवेशकों को आगामी किसी भी तरह के जोखिमों के लिए तैयार रहना होगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...