back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SIP की कंपाउंडिंग ने FD और EMI को पीछे छोड़ा, 20 साल के निेवेश के बाद मिलेगा बंपर रिटर्न

FD, EMI और SIP में 20 साल में सबसे ज्यादा पैसा कौन बनाता है SIP की कंपाउंडिंग पावर FD की सुरक्षा और EMI के खर्च को पीछे छोड़कर सबसे बड़ा फंड बना सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में निवेश के लिए लोगों के सामने तीन बड़े रास्ते हैं एसआईपी, एफडी और ईएमआई। एफडी को आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है, ईएमआई से लोग अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, जबकि SIP धीरे-धीरे पैसा बढ़ाने का काम करता है। लेकिन सवाल यह है कि 20 साल बाद कौन आपको असली रूप से अमीर बना सकता है? आइए, एक सरल कैलकुलेशन से समझते हैं कि इन तीनों विकल्पों में क्या फर्क है और किसका पलड़ा फुल भारी होगा।

एफडी भरोसे का सबसे सुरक्षित तरीका

सबसे पहले एफडी की बात करें तो यह भरोसे का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। मान लीजिए आप हर महीने ₹10,000 एफडी में जमा करते हैं और बैंक 7% ब्याज देता है, तो 20 साल बाद आपका फंड लगभग ₹52 लाख हो सकता है। लेकिन महंगाई को अगर ध्यान में रखा जाए तो इस पैसे की असली वैल्यू 20 साल बाद केवल ₹15-20 लाख के आसपास ही रह सकती है। इसका मतलब एफडी आपके पैसे को बचाती है, लेकिन महंगाई के हिसाब से बढ़ा नहीं पाती।

EMI आपको अमीर नहीं बनाती, बल्कि बैंक को अमीर बनाती है

अब ईएमआई की बात करें तो यह आपको तुरंत सुख देती है, लेकिन लंबी अवधि में नुकसान ही देती है। जब आप किसी पर्सनल लोन या लग्जरी कार के लिए 20 साल तक ₹10,000 EMI भरते हैं, तो आप कुल मिलाकर लगभग ₹24 लाख तो दे ही देते हैं, साथ ही बैंक को ब्याज में लगभग ₹15-20 लाख अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है। 20 साल बाद आपके पास केवल एक पुरानी चीज बचती है जिसकी वैल्यू काफी कम हो चुकी होती है। इसलिए ईएमआईआपको अमीर नहीं बनाती, बल्कि बैंक को अमीर बनाती है।

सबसे महत्वपूर्ण विकल्प SIP है

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण विकल्प एसआईपी है। एसआईपी में आप छोटे-छोटे निवेश करते हैं और कंपाउंडिंग की ताकत से लंबी अवधि में बड़ा फंड बनता है। यदि आप हर महीने ₹10,000 की एसआईपी करते हैं और औसतन 12% रिटर्न मिलता है, तो 20 साल बाद आपके पास लगभग ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है। अगर रिटर्न 15% रहा तो यह राशि ₹1.5 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। SIP का यही जादू है कि छोटा निवेश भी लंबे समय में बड़ा बन जाता है।

SIP का पलड़ा सबसे भारी

अंततः 20 साल की जंग में एसआईपी का पलड़ा सबसे भारी दिखता है। एफडी सुरक्षित है, लेकिन महंगाई के हिसाब से अमीर नहीं बनाती, जबकि ईएमआई सिर्फ खर्च बढ़ाती है और भविष्य की कमाई को कम कर देती है। अगर आप सच में लंबी अवधि में धन संपन्न होना चाहते हैं, तो एसआईपी सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...