back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Train Cancelled In June: जून के पहले वीक में कैंसिल रहेंगी 18 ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

रेलवे के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट बदलने पड़ते हैं। तो वहीं कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं। जून के महीने में भी रेलवे ने काफी ट्रेनें कैंसिल की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय रेलवे आए दिन किसी न किसी कारण से देश के अलग-अलग रुटों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल या डायवर्ट करता है। रेलवे के इस फैसले से कई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें, भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ाया है। ऐसे में काम को लेकर रेलवे को अलग-अलग रेल डिविजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़नी पड़ती है और इस काम के लिए कई बार बहुत सी ट्रेनें प्रभावित होती हैं। ये ही कारण है कि भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है। 

सफर से पहले चेक करें ट्रेनों की लिस्‍ट

रेलवे के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट बदलने पड़ते हैं। तो वहीं कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं। मई के महीने में भी रेलवे ने काफी ट्रेनें कैंसिल की है। इस बीच, अब रेलवे से जानकारी मिली है कि जून के महीने में भी कई ट्रेनें कैंसिल की गई है। अगर आप जून के महीने में ट्रेन से कहीं सफर करने की प्लानिंग में है। तो फिर यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने जून के पहले वीक में ही कई ट्रेनें कैंसिल की हैं। सफर पर जाने से पहले चेक कर लें इन ट्रेनों की लिस्‍ट वरना झेलनी पड़ेगी परेशानी। 

जून के पहले वीक में ट्रेनें कैंसिल

 

हाल ही में पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, जबलपुर डिविजन में आने वाले न्यू कटनी जंक्शन पर विकास कार्य किए जाने हैं। जिस वजह से जून के महीने में कई ट्रेनें प्रभावित हैं। रेलवे ने बताया कि इस दौरान कुल 18 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। तो वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। अगर आप भी जून के पहले सप्ताह में ट्रेन के जरिए सफर करने की प्लानिंग में है या कहीं जाने का विचार बना चुके हैं। तो इस खबर को पढ़ लीजिए नहीं तो हो सकती है मुश्किल।

यह ट्रेनें हैं कैंसिल

ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 2 से 7 जून तक के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 8 जून तक के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस 3 से 9 जून तक के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस दो, 4 और 6 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस तीन, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस दो और पांच जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 3 और 6 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 3 और 6 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 4 और 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर तीन, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर तीन, 5 और 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू 2 से 7 जून के लिए कैंसिल।

ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू 3 से 8 जून के लिए कैंसिल।

Advertisementspot_img

Also Read:

Train Cancelled News: सावधान! अगर ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डाल लें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप आने वाले तीन दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵