नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते देश में हलचल बढ़ गई है। इस बढ़ती तनातनी के दौरान सुरक्षा कारणों से कई चीजों पर सीधा असर हुआ है तो वहीं, हवाई यात्रा, आईपीएल, शेयर बाजार समेत तमाम साधन प्रभावित हुए हैं। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी करीब 135 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। जिनमें 65 आने वाली और 66 जाने वाली उड़ानें थीं। विदेशी एयरलाइंस, जैसे अमेरिकन एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी (DIAL) ने जानकारी दी है। कहा कि एयरपोर्ट के चारों रनवे और सभी टर्मिनल वर्किंग कर रहे है, लेकिन एयरस्पेस में बदलाव के चलते कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई है।
नॉर्थ इंडिया की उड़ानें भी कैंसिल
नॉर्थ इंडिया की कुछ उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। इंडिगो और एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, धर्मशाला जैसे नॉर्थ इंडिया के एयरपोर्ट्स से उड़ानें को 10 मई तक के लिए कैंसिल कर दिया है। बताया गया है कि एयर इंडिया ने दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी दिल्ली डायवर्ट किया है। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पाकिस्तानी एयरस्पेस को पूरी तरह बायपास करना शुरू कर दिया है। यानी सीमा पार का तनाव अब ग्लोबल विमानन को भी प्रभावित करने लगा है।
बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) ने पहला नोटम (NOTAM – Notice to Airmen) जारी किया, जिसमें 18 हवाई अड्डों को बंद किए जाने की जानकारी दी गई थी। दोपहर 3:20 बजे दूसरा नोटम जारी किया गया, जिसमें 9 और एयरपोर्ट्स को जोड़ दिया गया।
कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर बंद हैं उड़ानें?
भारत-पाक के बीच बढ़ती तनातनी के चलते सुरक्षा के लिहाज से जिन 27 हवाई अड्डों पर कॉमर्शियल उड़ानों को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया है, उनमें उत्तर भारत और गुजरात के कई अहम एयरपोर्ट्स शामिल हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, भुंतर, शिमला, गग्गल, धर्मशाला, हलवारा और बठिंडा जैसे एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रोकी गई हैं। राजस्थान में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और किशनगढ़ जैसे हवाई अड्डे भी प्रभावित हुए है।
गुजरात में बंदी का असर दिखा
वहीं, गुजरात में भी कई उड़ानों को निरस्त कर दिया है। जिसमें भुज, कांडला, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा और केशोद इन विमानों का संचालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से ग्वालियर एयरपोर्ट और दिल्ली-NCR क्षेत्र में स्थित हिंडन एयरबेस (गाजियाबाद) भी शामिल हैं। इन उड़ानों को रद्द करने के पीछे सिर्फ सुरक्षा को सुनिश्चित करने का उद्देश्य है। और उड़ानों की बहाली स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी।
पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट बढ़ाई गई
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। तनाव के बीच पटना एयरपोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेसियां और सेना अलर्ट मोड़ पर है ।इसके अलावा आज कुल 6 फ्लाइट्स रद्द की गई है
इंडिगो 6E6394 9.15 मे चंडीगढ़ से पटना आने वाली.
एयर इंडिया का AI0673 1.20 मे मुंबई से पटना आने वाली.
इंडिगो 6E6485 1.25 भुवनेश्वर से पटना आने वाली.
इंडिगो 6E 6394 9.55 पटना से भुवनेश्वर जाने वाली.
एयर इंडिया AI 732 1.55 पटना से मुंबई जाने वाली.
इंडिगो 6E6485 2.10 पटना से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट.





