back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Met Gala 2026 में Karan Johar ने किया डेब्यू, भारत को रिप्रेजेंट करने वाले बने पहले निर्देशक

Met Gala 2026 में फिल्ममेकर Karan Johar ने अपने स्टाइलिश डेब्यू से सबका ध्यान खींच लिया। वह इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले पहले निर्देशक बन गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Met Gala 2026 को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही थी।आपको बता दें कि अब इसका आगाज हो गया है। फैशन के इस इवेंट में कई बड़े सेलेब्स नजर आए। तो वहीं निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने भी इस साल डेब्यू किया और अपना जलवा दिखाया। करण जौहर ने अपने दोस्त और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए खास आउटफिट में मेट गाला में डेब्यू किया।

मेट गला में कैसा रहा करण जौहर का आउटफिट

आपको बता दें कि, अब तक कई बड़े सेलेब्स ने मेट गाला में डेब्यू किया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कोई भारतीय निर्देशक मेट गाला में डेब्यू करने पहुंचा। फ्रेम्ड इन एटर्निटी’ नाम के इस आउटफिट में करण जौहर ने लगभग छह फीट लंबी, हैंड पेंटेड केप के ऊपर एक पावर-शोल्डर वाली विंटेज जैकेट पहनी थी। इस हैंडमेड आउटफिट को बनाने में 80 से ज्यादा कारीगरों को लगभग 85 दिन लगे थे। 53 साल के जौहर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अपने ज्वैलरी ब्रांड त्यानी का मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस और रिंग्स पहनी थी।

करण जौहर (Karan Johar) के आउटफिट की एक और खास बात आपको बता दें कि, करण जौहर के आउटफिट की विजुअल लैंग्वेज सीधे राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से इंस्पायर है, जिनमें लेडी विद द पीच, हम्सा दमयंती, कादंबरी, अर्जुन और सुभद्रा, और देयर कम्स पापा शामिल हैं।

मेट गाला में करण जौहर ने कहा

अपने आउटफिट के बारे में करण जौहर ने कहा, ‘मैं यहाँ भारत को समझाने की कोशिश करते हुए नहीं आना चाहता था।मैं खुद को कंफर्टेबल महसूस करते हुए आना चाहता था, और इससे अपने आप ही मेरी बैकग्राउंड की हर चीज़ जुड़ जाती है.’ जौहर ने बताया कि वह हमेशा से राजा रवि वर्मा की पेंटिंग के फैन रहे हैं।

फिल्म मेकर ने कहा, ‘मेरे लिए, यह पर्सनल एक्सपीरियंस होना ज़रूरी था, और जिस पल ये पर्सनल एक्सपीरियंस बना यह भारतीय बन गया, क्योंकि यहीं से मेरा ज्ञान आता है।मैंने जितनी भी कहानियां सुनाई हैं, जितनी भी फिल्में बनाई हैं, जितने भी भाव पर्दे पर उतारने की कोशिश की है, सब इसी जगह से इंस्पायर हैं।राजा रवि वर्मा मुझे सही लगे क्योंकि उनका काम कुछ ऐसा करता है जो मैं हमेशा से सिनेमा में करने की कोशिश करता रहा हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Final बेंगलुरु से छीना, BCCI का बड़ा फैसला; 3 शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ...

Digital Journalism Career: 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर, कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म...

बंगाल में TMC की हार के बाद Akhilesh Yadav ने I-PAC से तोड़ा करार, 2027 यूपी चुनाव से पहले बदली रणनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने...

Hajj Journey: भारत से पैदल हज में कितना समय लगता है? जानिए कितना कठिन होता है ये सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हज इस्लाम धर्म का एक...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵