बीजापुर, 25 जून (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गंगालूर से जिला बल, डीआरजी एवं महिला कमांडो डीआरजी का संयुक्त बल पुसनार की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिला कमांडो नक्सली बोदी उर्फ गीता पूनेम (मिलिशिया सदस्य) पतिमंगराम पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया। गीता पूनेम आठ अप्रैल 2021 को पुसनार के ग्रामीण सोमलू पोटम के घर में लूटपाट व मारपीट की घटना में शामिल थी। गिरफ्तार महिला नक्सली के विरुद्ध थाना गंगालूर में कार्रवाई उपरान्त रिमाण्ड पर शुक्रवार को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे




