back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSSSC PET Result 2021: जारी हुआ यूपीएसएसएससी पीईटी का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग ने प्रिलिमेंट्री एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट 2021 (UPSSSC PET Result 2021) जारी कर दिए हैं। बता दें कि पीईटी परीक्षा इसी साल 24 अगस्त को 2 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं और वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि UPSSSC PET Result 2021 को स्कोर कार्ड के साथ कल जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है जो पहले जारी कर दी गई थी। प्रारंभिक आंसर की दो बार जारी की गई थी, क्योंकि पहले जारी की गई आंसर की में कुछ गलतियां पाई गई थी। उम्मीदवारों द्वारा इस पर आपत्तियां उठाने के लिए कहा गया ताकि अंतिम आंसर की तैयार की जा सके।

वैसे तो यह रिजल्ट (UPSSSC PET Result 2021) बहुत पहले जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन प्रारंभिक आंसर की के साथ समस्या के कारण इसमें देरी हुई। अब घोषित परिणाम के साथ, योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे।

UPSSSC PET Result 2021: कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  • सबसे पहले उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राज्य सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – upsssc.gov.in पर जाना होगा।

  • यहां होमपेज पर दिए ‘28/10/2021। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)/2021 परिणाम/स्कोर कार्ड लिंक‘ पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज कर करें

  • सभी डीटेल्स भरने के बाद UPSSSC PET Result 2021 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे आवेदक डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

  • अभ्यार्थी डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...