back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में निकलने जा रही सरकारी टीचरों की बंपर भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Teacher Recruitment 2022: यूपी में सरकारी टीचर बनने के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने वाली है। दरअसल, यूपी सरकार 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 7000 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, लेक्चरर और प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भर्ती (UP Teacher Recruitment 2022) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा सकती है। इस भर्ती को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 12 दिसंबर तक रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए थे।

बताया जा रहा है कि ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और लेक्चरर (PGT) 5000 पद खाली हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग साल 2022 के लिए दो बड़ी भर्तियां (UP Teacher Recruitment 2022) शुरू करने जा रही है। माना जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। साथ ही अगले 10 दिनों में स्टाफ नर्स पुरुष के लगभग 448 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो सकती है।

बता दें कि राज्य में प्रिंसिपल के पदों पर 8 साल बाद भर्ती (UP Teacher Recruitment 2022)शुरू होने जा रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में इन 599 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बाद में वर्ष 2016 और 2021 में TGT-PGT के लिए भर्ती कराई गई थी, लेकिन प्रिंसिपल के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका था। वर्ष 2019 तक प्रिंसिपल के 1453 रिक्त पदों की सूचना थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में निकली जूनियर इंजीनियरों की बंपर भर्ती, जानें योग्यता और कैसे करें आवेदन

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानि JSSC ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵