back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नासिक नोट प्रेस में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Currency Note Press Nashik Recruitment 2022 : नासिक स्थित भारतीय करेंसी नोट प्रेस ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 149 पदों पर यह भर्तियां निकाली गई हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, नासिक करेंसी नोट प्रेस की तरफ से वेलफेयर ऑफिसर, जूनियर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती (Currency Note Press Nashik Recruitment 2022) की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 25 जनवरी तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यार्थी नासिक करेंसी नोट प्रेस की वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Currency Note Press Nashik Recruitment 2022 : वैकेंसी का डिटेल

शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वेलफेयर ऑफिसर पद (Currency Note Press Nashik Recruitment 2022) के लिए सोशल साइंस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यार्थी के पास सोशल वर्क में एमए इंडस्ट्रियल रिलेशन, लेबर वेलफेयर और पर्सनल मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन होना जरूरी है।

वहीं सुपरवाइजर टेक्निकल कंट्रोल और सुपरवाइजर टेक्निकल ऑपरेशन-प्रिंटिंग पद के लिए अभ्यार्थी का इंजीनियरिंग (प्रिंटिंग0) में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि सुपरवाइजर ऑफिशियल लैंग्वेज पद के लिए आवेदक के पास हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री या अंग्रेजी और हिंदी/अंग्रेजी ग्रेजुएशन में एक सब्जेक्ट होना चाहिए। साथ ही एक साल अनुवाद का अनुभव होना जरूरी है।

सचिवालय सहायक पद के लिए आवेदक (Currency Note Press Nashik Recruitment 2022) के पास किसी भी डिसिप्लिन में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और साथ में कंप्यूटर की नॉलेज व स्टेनोग्राफी आनी जरूरी है। स्टेनोग्राफी की स्पीड कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। साथ ही टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदक का कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। वहीं जूनियर टेक्नीशियन प्रिंटिंग/कंट्रोल पद (Currency Note Press Nashik Recruitment 2022) के लिए आवेदक के पास प्रिंटिंग ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवाय है। जबकि जूनियर टेक्नीशियन वर्कशॉप पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/एयर कंडिशनिंग/मैकेनिकल ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्र की बात करें तो वेलफेयर ऑफिसर, सुपरवाइजर टेक्निकल कंट्रोल, सुपरवाइजर टेक्निकल ऑपरेशन-प्रिंटिंग और सुपरवाइजर ऑफिसियल लैंग्वेज के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थी (Currency Note Press Nashik Recruitment 2022) की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं सचिवालय सहायक और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर 18 से 28 साल के बीच के युवा आवेदन कर सकते हैं। जबकि जूनियर टेक्नीशियन प्रिंटिंग/कंट्रोल और जूनियर टेक्नीशियन वर्कशॉप पद पर 18 से 25 साल के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Final बेंगलुरु से छीना, BCCI का बड़ा फैसला; 3 शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के प्लेऑफ...

Digital Journalism Career: 12वीं के बाद कैसे बनाएं करियर, कौन से कोर्स और स्किल्स हैं जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म...

बंगाल में TMC की हार के बाद Akhilesh Yadav ने I-PAC से तोड़ा करार, 2027 यूपी चुनाव से पहले बदली रणनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने...

Hajj Journey: भारत से पैदल हज में कितना समय लगता है? जानिए कितना कठिन होता है ये सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हज इस्लाम धर्म का एक...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵