back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha Teacher Recruitment 2022: ओडिशा में स्कूल टीचर की 11403 पदों पर बंपर वैकेंसी, यहां करें अप्लाई

नई दिल्ली: Odisha Teacher Recruitment 2022: नए साल की शुरुआत के साथ ही आपके लिए सरकारी स्कूल टीचर के पद (Odisha TGT Vacancy 2022) पर नौकरी पाने का शानदार मौका आया है।

ओडिशा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DSE Odisha) ने टीजीटी की बंपर वैकेंसी (Odisha Teacher Recruitment 2022) निकाली है। ओडिशा शिक्षक भर्ती 2022 (Shikshak Bharti 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और आवेदन फॉर्म भरने (Odisha TGT Vacancy 2022) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

डीएसई ओडिशा टीजीटी पीजीटी वैकेंसी 2022 (Odisha Teacher Recruitment 2022) नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन फॉर्म लिंक समेत नौकरी (Odisha TGT Vacancy 2022) की विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

Odisha Teacher Recruitment 2022: पदों की जानकारी

  • टीजीटी आर्ट्स – 3308 पद

  • टीजीटी साइंस (पीसीएम) – 2370 पद

  • टीजीटी साइंस (सीबीजेड) – 1544 पद

  • हिन्दी टीचर – 1753 पद

  • संस्कृत टीचर – 1188 पद

  • तेलुगू टीचर – 22 पद

  • फिजिकल एजुकेशन टीचर – 1218 पद

  • कुल पदों की संख्या – 11,403

Odisha Teacher Recruitment 2022: कहां कैसे भरें फॉर्म

ओडिशा स्कूल टीचर भर्ती 2022 (Teacher Recruitment 2022) एप्लीकेशन फॉर्म डीएसई ओडिशा (Odisha TGT Vacancy 2022) की वेबसाइट dseodisha.in पर जारी किया गया है। आपको इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Odisha Teacher Application Form) 03 जनवरी 2022 दिन के 11 बजे से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 शाम 6 बजे तक है। डीएसई ओडिशा स्कूल टीचर एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (DSE Odisha School Teacher application form) का डायरेक्ट लिंक आगे दिया गया है। आप उसे क्लिक करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

Odisha Teacher Recruitment 2022: एप्लीकेशन फीस

एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अन्य सभी वर्गों के लिए शुल्क 600 रुपये है। ऑनलाइन मोड से ही फीस भरनी होगी।

Odisha Teacher Recruitment 2022: योग्यता

जिस विषय के लिए अप्लाई ((Odisha TGT Vacancy 2022)) कर रहे हैं, उसमें ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त हो। एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड किया हो। चार साल का बीए बीएड या बीएससी बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 32 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2021 तक की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता की पूरी जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन देखें।

Odisha Teacher Recruitment 2022: कैसे होगा चयन

इन पदों (Odisha Teacher Recruitment 2022) पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए शिक्षा निदेशालय ओडिशा द्वारा लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड पर (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा की संभावित तारीख मार्च 2022 के पहले सप्ताह में होगी। हालांकि निश्चित तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Odisha Teacher vacancy 2022 notification pdf download करने के लिए यहां क्लिक करें।

अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस राज्य में निकली टीचर के पदों पर 11 हजार वैकेंसी, जानिए कैसे करें आवेदन

DSE Odisha Teacher Recruitment 2022: टीचर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीएसई ने ओडिशा...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵