back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, तैयार रखें से दस्तावेज, नोटिफिकेशन जल्द

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जा सकता है।

दरअसल, यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आयोग ने काफी समय पहले घोषणा की थी। तब से उम्मीदवार बेसब्री से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Recruitment 2021) के लिए UPSSSC द्वारा आयोजित PET 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने इससे पहले एग्जाम कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार परीक्षा नवंबर में आयोजित होनी थी। हालांकि, किन्हीं कारणवश लेखपाल भर्ती परीक्षा (UP Lekhpal Recruitment 2021) का आयोजन नहीं हो सका। अब जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार आयोग जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो दिसंबर के अंत तक नोटिफिकेशन (UP Lekhpal Recruitment 2021) जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

UP Lekhpal Bharti 2021: तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

लेखपाल भर्ती के लिए अभ्यार्थियों (UP Lekhpal Recruitment 2021) से 12वीं पास होने का प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों से सिर्फ शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज ही अपलोड करने होंगे, बाकी सभी जानकारियां UPSSSC PET के लिए किए गए आवेदनों के आधार पर ही होंगी। हालांकि स्पष्ट जानकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵