back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UK Police Recruitment 2021: उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकले वाली है वैकेंसी

UK Police Recruitment 2021: उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों की भर्ती निकलने जा रही है। इनमें ज्यादातर पद कांस्टेबल के लिए होंगे, जबकि दो सौ के करीब एसआई भर्ती भी होगी।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस में 1718 पदों पर भर्ती (UK Police Recruitment 2021) जल्द शुरू होगी। इसमें से कांस्टेबल के लिए 1521 पद रिक्त हैं, जबकि 197 पदों पर एसआई के लिए भर्ती निकाली जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में इस भर्ती की घोषणा की थी।

UK Police Recruitment 2021: युवाओं को नौकरी देना पहली प्राथमिकता

अब राज्य के मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा, ‘युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में अन्य विभागों की तरह पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भी भर्ती (UK Police Recruitment 2021) शुरू करने का आदेश जारी किया है। सशक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश का आधार होते हैं।’

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में कार्यभार (UK Police Recruitment 2021) संभाला था। इसके तुरंत बाद, धामी ने कहा था कि युवाओं को नौकरी देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उत्तराखंड पुलिस की भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...