back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार के विभागों में निकली बंपर जॉब्स, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती (SSC Selection Post Phase 9) निकाली है। केंद्र के कुल 271 विभागों में कुल 3261 पदों पर यह वैकेंसी निकाली गई है। एसएससी के सेलेक्शन पोस्ट फेज-09 नोटिस के अनुसार इच्छुक आवेदक एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती (SSC Selection Post Phase 9) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर तय की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी 28 अक्टूबर तक ही जमा किया जा सकेगा। जबकि चालान के जरिए आवेदन शुल्क का भुगतान 01 नवंबर तक होगा।

एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती (SSC Selection Post Phase 9) के लिए परीक्षा ऑनलाइन जनवरी-फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। कुल 3261 पदों में होने वाली इस भर्ती के लिए 1366 पद जनरल कैटेगरी, 477 एससी, 249 एसटी, 788 ओबीसी और 381 ईडब्ल्यूएस के लिए होंगे। बाकी बचे पदों पर दिव्यांग एवं अन्य वर्ग को आरक्षित किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती में 400 से ज्यादा पद मल्टी टास्किंग स्टाफ, 146 रिसर्च असिस्टेंट और 62 जूनियर जियोग्राफकल असिस्टेंट पद के लिए हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in ओपन करें

  • यहां अप्लाई लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

  • जरूरी फॉर्मेलिटी और दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।

  • फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म पढ़ लें और उसे जमा करें।

  • इसके बाद फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास संभाल कर रख लें और उसका प्रिंट निकाल लें।

ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

  • आवेदन शुरू – 24 सितंबर

  • लास्ट डेट – 25 अक्टूबर

  • फीस पेमेंट (ऑनलाइन) की लास्ट डेट- 28 अक्टूबर

  • चालान जेनरेट करने की लास्ट डेट – 28 अक्टूबर

  • चलान जमा करने की लास्ट डेट – 01 नवंबर

  • आवेदन शुल्क – 100 रुपये

भर्ती से संबंधित योग्यता और अन्य डीटेल्स के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

रक्षा मंत्रालय में निकली 10वीं से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, जाने योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

Defense Ministry Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा संपदा महानिदेशालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में जूनियर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...