back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में निकली 1200 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

SBI Recruitment 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 29 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई की तरफ से कुल 1226 पदों पर यह भर्ती (SBI Recruitment 2021) निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से जारी है। अभ्यार्थी एसबीआई की वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं यह भर्ती आईबीपीएस की तरफ से आयोजित की जा रही है।

SBI Recruitment 2021 : महत्वपूर्ण तिथियां

शैक्षिक योग्यता व उम्र

एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन (SBI Recruitment 2021) करने के लिए अभ्यार्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैंक की तरफ से कोई और क्राइटेरिया तय नहीं किया गया है। उम्र की बात करें तो अभ्यार्थी की उम्र 21 से 30 साल से कम होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और वेतन

नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएसी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है। वहीं बाकी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपए बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों पर अभ्यार्थियों (SBI Recruitment 2021) का चयन 3 चरणों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। इन पदों पर चयनित अभ्यार्थी को 36,000 रुपए प्रतिमाह की बेसिक सैलरी और अधिकारी नियमानुसार डीए, एचआरए/लीज रेंटल, सीसीए, चिकित्सा एवं दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵