SBI PO Prelims Result 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelims Result 2021) का आयोजन 20, 21 और 27 नवंबर 2021 को किया गया था। एसबीआई के मुताबिक, पीओ के कुल 2056 पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelims Result 2021) में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। अब जल्द ही मुख्य परीक्षा तिथि भी घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
SBI PO Prelims Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers ओपन करें
-
यहां होम पेज पर दिए गए करंट ओपनिंग सेक्शन के लिंक को ओपन करें
-
अब प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें
-
यहां प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के लिंक मिलेगा, इसे ओपन करें
-
मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें
-
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इस डाउनलोड कर लें





