back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसबीआई की इस स्कीम में लगाएं पैसा, हर महीने में मिलेगा रिटर्न… साथ में ये भी होंगे फायदे

नई दिल्ली। कोई भी इंसान अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहे और एक समय के बाद उसे अच्छा रिर्टन भी मिल सके। हालांकि, कई बार गलत जगह इन्वेस्ट करने की वजह से फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ जाता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI Annuity Deposit) आपके पैसे को सुरक्षित रखने और निश्चित रिटर्न देने के लिए एक ऐसा ही विकल्प लेकर आया है।

दरअसल, SBI अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लेकर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) तक में सेविंग का ऑप्शन देता है। एसबीआई की कुछ स्कीम में इन्वेस्ट कर कोई भी व्यक्ति हर महीने कमाई कर सकते हैं। SBI की इस स्कीम को SBI वार्षिकी जमा (SBI Annuity Deposit) नाम दिया गया है।

क्या है SBI Annuity Deposit?

एसबीआई वार्षिकी जमा (SBI Annuity Deposit) एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD है। इसमें आप बैंक को एक बार में पूरी रकम देते हैं और फिर हर महीने इसपर आपको ब्याज का पैसा दिया जाता है। इसमें आपका मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होगा। यह योजना 5 साल, 7 साल और 10 साल के लिए है। इसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार समयअवधि चुन कर इन्वेस्ट कर सकते हैं।

कितना कर सकते हैं निवेश?

एसबीआई वार्षिकी जमा स्कीम (SBI Annuity Deposit) में पैसा जमा करने की कोई सीमा नहीं है। इसमें 15 लाख रुपये तक के निवेश पर समय से पैसे निकालने का ऑप्शन मिलता है। इससे ऊपर के इन्वेस्टमेंट में यह विकल्प नहीं मिलता। इसके अलावा जमा करने वाले व्यक्ति की मृत्यु पर भी समय से पहले यानी मैच्योरिटी से पहले अपना इन्वेस्टमेंट निकाल सकते हैं।

कितना मिलता है ब्याज?

3 साल या 5 साल से कम के समय पर निवेश करने पर इस स्कीम (SBI Annuity Deposit) में 5.30 पर्सेंट ब्याज मिलता है। वहीं, 5 साल या 10 साल से कम समय के लिए इन्वेस्ट करने पर 5.40 पर्सेंट की दर से ब्याज मिलता है।

मिलती है ओवरड्राफ्ट की सुविधा

एसबीआई वार्षिकी जमा स्कीम (SBI Annuity Deposit) में इन्वेस्ट किए गए पैसे का 75 फीसदी ओवरड्राफ्ट या लोन लेने की भी सुविधा भी बैंक की तरफ से मिलती है। SBI इस योजना के तहत यूनिवर्सल पासबुक देता है, जिससे उपभोक्ता ब्रांच के बीच भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...