back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांस्टेबल से लेकर क्लर्क तक, इन राज्यों में निकली हजारों पदों पर बंपर सरकारी नौकरी

Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर है। देशभर के तीन अहम राज्यों में इस वक्त बंपर सरकारी भर्तियां चल रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जहां कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती निकाली जा रही है, वहीं ओडिशा और महाराष्ट्र में भी विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं।

उत्तराखंड में कांस्टेबल और फायरमैन की भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1521 कांस्टेबल एवं फायरमैन पोस्ट पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2022) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2022 से शुरू होकर 16 फरवरी, 2022 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 3 जनवरी से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभ्यार्थी (Sarkari Naukri 2022) का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार और 18 से 26 वर्ष की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

ओडिशा में निकली इन पदों पर भर्ती

उड़ीसा कर्मचारी चयन आयोग ने ट्रैफिक कांस्टेबल, जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां (Sarkari Naukri 2022) निकाली है। कुल 123 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें 56 पद ट्रैफिक कांस्टेबल के तथा 67 पद जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के शामिल हैं।

इसमें से 56 वैकेंसी ट्रैफिक कांस्टेबल की और 67 वैकेंसी जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया (Sarkari Naukri 2022) से संबंधित डीटेल नोटिफिकेशन जल्द ही ओडिशा स्टाफ सर्विस कमीशन की वेबसाइट ossc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो ट्रैफिक कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही हाईस्कूल में उड़िया एक विषय के रूप में जरूर रहा होना चाहिए। वहीं जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट पदों (Sarkari Naukri 2022) के लिए उम्मीदवार को 12वीं वोकेशनल (फिशरीज) में पास होना चाहिए। साथ ही हाईस्कूल में उड़िया भाषा पढ़ी होनी चाहिए। इन पदों के लिए 21 से 32 वर्ष के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 247 क्लर्क पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2022) निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अभ्यार्थी 6 जनवरी 2022 तक अपने आवेदन ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क भर्ती (Sarkari Naukri 2022) के लिए अभ्यार्थी का कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। इन भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को 60 हजार से अधिक सैलरी मिलेगी। इस पद के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://bhc.mahaonline.gov.in/ पर जाकर करना है।

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...