back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां निकली जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बंपर भर्ती

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां (Sarkari Naukri 2021) निकाली हैं। सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, कुल 707 पदों पर यह वैकेंसी (Sarkari Naukri 2021) निकाली गई हैं, जिसमें 400 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। वहीं 307 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होगी। इस भर्ती (Sarkari Naukri 2021) के लिए इच्छुक आवेदक आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 28 अक्टूबर 2021 तक कंपनी की वेबसाइट https://www.cspdcl.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

डाटा एंट्री ऑपरेटर की कुल वैकेंसी – 400

  • बैकलॉग – 50

  • जगदलपुर – 68

  • अंबिकापुर – 44

  • रायपुर/बिलासपुर/रायगढ़ – दुर्ग-राजनदंगांव – 238

जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी – 307

  • इलेक्ट्रिकल – 209

  • आईटी – 13

  • कंप्यूटर साइंस – 27

  • मैकेनिकल – 27

  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 06

  • सिविल – 40

शैक्षिक योग्यता और आवेदन शुल्क

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन (Sarkari Naukri 2021) करने वाले आवेदक के पास इंजीनियरिंग के संबंधित डिसिप्लिन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए ग्रैजुएशन अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक के पास एक साल का डिप्लोमा और हिंदी-अंग्रेजी में टाइपिंग आनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क देय होगा।

कितनी होगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो जूनियर इंजीनियर पद (Sarkari Naukri 2021) पर चुनाव के बाद उम्मीदवार को 35,400 रुपए से लेकर 1,24,000 रुपए प्रतिमाह रुपए तक वेतन मिलेगा। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रतिमाह 19800 रुपए से लेकर 62,600 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में निकली है सीनियर अध्यापक की भर्ती, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विषयों के लिए सीनियर टीचर्स के 347 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...