back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय नौसेना में नौकरी का शानदार मौका, बिना परीक्षा होगी भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में करियर (Indian Navy Recruitment 2021) बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 10वीं पास युवाओं के लिए नौसेना ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। सबसे अच्छी बात यह है कि बिना परीक्षा इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

दरअसल, नौसेना ने अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नौसैनिक शिप रिपेयर यार्ड कोच्चि ब्लेयर में अप्रेंटिस पदों (Indian Navy Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं। नौसेना की तरफ से आवेदन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर रखी गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आवेदक कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई भी पास होना चाहिए।

नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस कुल 230 पदों पर यह भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) होनी है। इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की परीक्षा नहीं होगी। आवेदकों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है।

इन पदों पर निकली भर्ती

  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 20

  • फिटर- 13

  • मशीनिस्ट- 06

  • मोटर व्हीकल मैकेनिक- 05

  • मैकेनिक रेफ्रीजेशन एवं एसी- 05

  • इलेक्ट्रिशियन- 18

  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 05

  • टर्नर- 06

  • गैस एवं इलेक्ट्रिक वेल्डर- 08

  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 03

  • फाउंड्रीमैन- 01

  • शीट मेटल वर्कर- 11

  • फर्नीचर एवं कैबिनेट मेकर- 07

  • मैकेनिक मरीन डीजल- 01

  • मरीन इंजन फिटर- 05

  • इलेक्ट्रिकल वेल्डर- 05

  • केबल ज्वाइंटर- 02

  • सचिवालय सहायक- 02

  • इलेक्ट्रोप्लाटर- 06

  • प्लंबर- 06

  • बुक बाइंडर- 04

  • टेलर जनरल- 05

  • शिपराइट स्टील- 04

  • पाइप फिटर- 04

  • रिगर- 03

  • शिपराइट वुड- 14

  • मकैनिक कम्युनिकेशन इक्विपमेंट मेंटिनेंस- 03

  • ऑपरेटर मैटेरियल हैंडलिंग एट रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट- 03

  • टूल एंड डाई मेकर- 01

  • सीएनसी प्रोग्रामर- कम ऑपरेटर- 01

  • ड्राइवर कम मैकेनिक- 02

  • पेंटर- 09

  • टीआईटी वेल्डर- 04

  • पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक- 03

  • इनग्रेवर- 01

  • पेंटर मरीन- 02

  • मैकेनिक रेडियो एंड रडार स्पेसक्रॉफ्ट- 05

  • मैकेनिक इंस्ट्रूमेंट एयरक्रॉफ्ट

  • इलेक्ट्रिशियन एयरक्रॉफ्ट- 05

कहां और कैसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है इसलिए इच्छुक आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट (Indian Navy Recruitment 2021) से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें। भरे हुए फॉर्म को ‘Admiral Superintendent, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नेवल शिप यार्ड, नेवल बेस, कोच्चि – 682004’ के पते पर पोस्ट करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sarkari Naukri: इस हफ्ते नेवी, एयरफोर्स और बैंक समेत इन जगहों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अपने सपनों को पूरा करने का बड़ा मौका है। हम...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...