back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका (Indian Navy Recruitment 2021) है। नौसेना द्वारा नाविक (MR) पदों के लिए निकाली गई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 2 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नौसेना की तरफ से जारी इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) के तहत 300 पदों पर नाविकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए लगभग 1500 उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयारी होगी, जिन्हें रिटर्न एक्जाम और फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटर्न एक्जाम में शामिल होने के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं।

योग्यता और उम्र

नौसाना की इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2021) में वे युवा आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने देश के किसी भी बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास कर ली हो। इसके अलावा नौसेना ने आवेदक की उम्र सीमा भी तय की है। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक का जन्म 01 अप्रैल, 2002 से लेकर 31 मार्च 2005 के बीच हुआ होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन (Indian Navy Recruitment 2021) रिटर्न एक्जाम और फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा। रिटर्न एक्जाम में प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। यह एक्जाम 30 मिनट का होगा, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इसमें मैथ्स, साइंस और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, जो 10वीं कक्षा के स्तर के होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदक को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा। दोनों टेस्ट पास करने के बाद सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 300 आवेदकों का चयन होगा।

कितनी होगी सैलरी

इस पद पर चयन के बाद आवेदक (Indian Navy Recruitment 2021) को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपये बतौर स्टाइपेंड दिये जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नाविक को डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक दिया जाएगा। इसमें अन्य सभी भत्तों के साथ पूरी सैलरी मिलेगी। शुरुआती इन हैंड सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह के करीब होगी।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी भारतीय नौसेना द्वारा जारी विज्ञापन यहां चेक कर सकते हैं

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...