back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Navy Admit Card 2021 : नौसेना ने जारी किया विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां डॉयरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने आर्टिफिसर अपरेंटिस, सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट और आर्टिफिशियल अपरेंटिस जैसे पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (Indian Navy Admit Card 2021) जारी कर दिया है। जिन अभ्यार्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किए हैं, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां बता दें कि भारतीय नौसेना की तरफ से लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट दोनों के लिए यह एडमिट कार्ड (Indian Navy Admit Card 2021) किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कैसे और कहां से करना है, इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई है। साथ ही आर्टिकल के अंत में डॉयरेक्ट लिंक भी शेयर किया जा रहा है।

बता दें की नौसेना द्वारा यह एडमिट कार्ड (Indian Navy Admit Card 2021) AR अप्रैल 2022 बैच और AA और SSR फरवरी 2022 बैच के लिए जारी किया गया है। जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है, वह बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में नहीं जा पाएंगे। इसके साथ एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां होती है, जो हर अभ्यार्थी का जानना जरूरी है।

इस बार कोरोना के साये में यह परीक्षा (Indian Navy Admit Card 2021) उचित COVID-19 प्रतिबंधों के साथ आयोजित की जाएगी। बता दें कि Navik, AA और SSR के पद के लिए कुल संख्या 2500 पदों पर नियुक्ति होनी है। Navik, MR के पद के लिए रिक्तियों की संख्या लगभग 300 है।

नाविक और एमआर के पदों पर भर्ती (Indian Navy Admit Card 2021) की प्रक्रिया 29 अक्टूबर को शुरू होकर 2 नवंबर तक चली थी। इसी तरह नाविक, एए, एसएसआर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर को समाप्त हुई थी।

Indian Navy Admit Card 2021 : ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in ओपन करें

  2. यहां होम पेज के मेन्यू सेक्शन में आपको कैंडिडेट लॉग इन का ऑप्शन मिलेगा

  3. इस पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी

  4. यहां अब अपने पत्राचार राज्य का चयन और कैप्चा कोड भरना होगा।

  5. इसके बाद, स्क्रीन पर एक और नई विंडो खुलेगी

  6. यहां अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें

  7. लॉगिन होते ही एडमिट कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं

डॉयरेक्ट एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

Advertisementspot_img

Also Read:

नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया, उड़ाएंगी ये लड़ाकू विमान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय नौसेना में पहली बार कोई महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया को प्राप्त हुआ...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...