back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय वायु सेना में इन पदों पर आवेदन के बचे सिर्फ 2 दिन, यहां से करें सीधा आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती (Indian Air Force Recruitment 2021) आवेदन समाप्त होने वाले में अब 2 दिन शेष हैं। ऐसे में जिन आवेदकों ने अपने आवेदन नहीं किए हैं, वह जल्द से जल्द भारतीय वायुसेना की वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय वायुसेना ने कुल 80 रिक्त पदों पर वैकेंसी (Indian Air Force Recruitment 2021) निकाल रखी है। इच्छुक अभ्यार्थी 29 नवंबर की शाम तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। आवेदन के लिए डॉयरेक्ट लिंक इस आर्टिकल के अंत में शेयर किया गया है।

वैकेंसी डीटेल्स

मुख्यालय मध्य वायु कमान

  • एलडीसी – 1

  • एमटीएस – 3

मुख्यालय पूर्वी वायु कमान

  • सीएमटीडी (ओजी) – 2

  • अधीक्षक (स्टोर) – 01

  • एलडीसी- 2

मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान

  • कुक – 1

मुख्यालय प्रशिक्षण कमान

  • सीएमटीडी (ओजी) – 13

मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान

  • एमटीएस – 1

  • कुक – 1

  • एलडीसी – 2

  • सीएमटीडी (ओजी) – 5

  • बढ़ई (एसके) – 1

मुख्यालय रखरखाव कमान

  • एलडीसी – 4

  • सीएमटीडी (ओजी) – 25

  • एमटीएस – 14

  • फायरमैन – 1

  • रसोइया – 3

शैक्षिक योग्यता

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टोर अधीक्षक पद के लिए अभ्यार्थी (Indian Air Force Recruitment 2021) का ग्रेजुएट या समकक्ष होना जरूरी है। वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होने के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

नोटिस के अनुसार, रसोइया, कारपेंटर, सीएटीडी, फायरमैन व एमटीएस पद के लिए अभ्यार्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। रसोइया पद (Indian Air Force Recruitment 2021) के लिए जहां केटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा के साथ एक साल का अनुभव होना चाहिए, वहीं कारपेंटर के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट मांगा गया है। जबकि सीएमडीटी पद के लिए लाइसेंस और फायरमैन के पास फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग जरूरी है।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया (Indian Air Force Recruitment 2021) समाप्त होने के बाद वायुसेना की तरफ से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी। इस परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी और उसी के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...