DTC Recruitment 2021: दिल्ली परिवहन निगम यानि डीटीसी ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इसके समाप्त होने में दस दिनों का समय बचा है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार डीटीसी में नौकरी करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर जाकर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली परिवहन निगम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती (DTC Recruitment 2021) एक साल की अवधि के लिए होगी। भर्ती कांट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। इसमें पदों की संख्या का ब्यौरा नहीं दिया गया है, इसलिए माना जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा ड्राइवरों की भर्ती की जानी है। सबसे खास बात कि ड्राइवर भर्ती के लिए किसी भी तरह की परीक्षा या टेस्ट से उम्मीदवारों को नहीं गुजरना होगा।
DTC Recruitment 2021: शैक्षिक योग्यता व उम्र
डीटीसी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए अभ्यार्थी (DTC Recruitment 2021) का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यार्थी के पास 3 साल पुराना हैवी ट्रांसपोर्ट ड्राइवर लाइसेंस होना चाहिए। इन पदों के लिए 50 साल तक की उम्र के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
जमा करने होंगे ये दस्तावेज
-
आधार कार्ड
-
10वीं का सर्टिफिकेट
-
वैध एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस
-
जाति / श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
-
पैन कार्ड
-
सर्विसमैन (यदि कोई हो)स्व-घोषणा प्रमाण पत्र की विधिवत और हस्ताक्षरित प्रति





