back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीआईएसफ में निकली हेड कांस्टेबल की 250 से ज्यादा बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

CISF Head Constable Recruitment 2022 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। सीआईएसएफ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 249 पदों के लिए पुरुष और महिला अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके प्रतिभाशाली खिलाड़ी सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती (CISF Head Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यार्थी निधार्रित पते पर 31 मार्च 2022 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।

सीआईएसफ की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कांस्टेबल भर्ती (CISF Head Constable Recruitment 2022) के लिए एक सितंबर 2019 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, स्पोर्ट्स कोटे से हेड कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं उम्र की बात करें तो अभ्यार्थी की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए।

CISF Head Constable Recruitment 2022: फिजिकल स्टैंडर्ड

लंबाई

  • पुरुष- 167 सेंटीमीटर

  • महिला- 153 सेंटीमीटर

  • चेस्ट (पुरुष)- 81-86 सेंटीमीटर

आवेदन शुल्क

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती (CISF Head Constable Recruitment 2022) के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा।

नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...