नई दिल्ली। कोरोना काल के इस दौर में लाखों लोग बेरोजगार (Business Idea 2021) हुए हैं। ऐसे में उन्हें और उनके परिवारों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। अब इनमें से ज्यादातर लोग या तो नई नौकरी खोज रहे हैं, या फिर खुद का काम करने की सोच रहे हैं। यदि आप भी नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं रेलवे के साथ काम करने से जुड़ा बिजनेस आइडिया।
दरअसल, यह बिजनेस (Business Idea 2021) रेलवे एजेंट बनकर हर महीने मोटी कमाई करने का है। इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी के साथ जुड़ना होगा। बतौर रेल एजेंट आप हर महीने 70 से 80 हजार रुपए महीना कमा सकते हैं।
कैसे होगी कमाई
जैसा की सभी जानते हैं आईआरसीटी भारतीय रेल की टिकट बुकिंग सेवा (Business Idea 2021) को संचालित करता है। इसके लिए वेबसाइट या फिर एजेंटों के जरिए टिकट बेचे जाते हैं। एजेंट बनने पर हर एक टिकट काटने की एवज में आपको कमीशन दिया जाता है। आईआरसीटीसी द्वारा स्लीपर क्लास का एक टिकट बुक करने के बदले 20 रुपये और एसी टिकट बुक करने पर 40 रुपये बतौर कमीशन दिया जाता है।
यदि ट्रांजेक्शन 2000 रुपये से ज्यादा का है, ताे इसपर 1 फीसदी का अलग से कमीशन मिलता है। सबसे खास बात यह है कि एजेंट (Business Idea 2021) बनने के बाद टिकट काटने की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप ज्यादा से ज्यादा टिकट काट सकते हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास यदि आप यह काम शुरू करते हैं तो 70 से 80 हजार रुपये तक आराम से हर महीना कमा सकते हैं। ऑफ सीजन में भी यह बिजनेस करीब 40-50 हजार रुपये की कमाई करके देगा।
कैसे बने एजेंट
IRCTC एजेंट बनने के लिए सबसे पहले तो 12वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एजेंट (Business Idea 2021) बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए आपके पास पैन, आधार, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो, एड्रेस प्रूफ, डिक्लरेशन फॉर्म आदि दस्तावेज देने होंगे।




