back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना में एलएलबी पास के लिए भर्ती का मौका, जेएजी एंट्री स्कमी में करें अप्लाई

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने जज एडवोकेड जनरल एंट्री स्कीम (Army JAG Entry Scheme) के 28वें कोर्स के लिए शॉट नोटिस जारी किया है। यह कोर्स एलएलबी पास कर चुके अभ्यार्थियों के लिए है। कोर्स अप्रैल 2022 में शुरू होगा, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2021 से शुरू हो रही है।

सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारतीय सेना की वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर इच्छुक अभ्यार्थी (Army JAG Entry Scheme) 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जज एडवोकेड जनरल एंट्री स्कीम से जुड़ा डीटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द होगा। एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके या फिर फाइनल ईयर के छात्र भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और उम्र

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक (Army JAG Entry Scheme) के पास एलएलबी की तीन वर्षीय डिग्री या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कम से कम न्यनूतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन कराने के योग्य होना भी जरूरी है।

उम्र की बात करें तो सेना द्वारा इस कोर्स (Army JAG Entry Scheme) के लिए आवेदकों की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच मांगी गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों सरकारी नियानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

भारतीय सेना के इस कोर्स (Army JAG Entry Scheme) के लिए आवेदन करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहली स्टेज पास करने के बाद आवेदक को स्टेज टू में शामिल किया जाएगा। यह पूरा इंटरव्यू 5 दिन का होगा। एसएसबी इंटरव्यू क्वॉलिफाई करने के बाद आवेदक का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा और सभी टेस्ट पास करने वाले को क्वालिफाई किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय सेना से जुड़ने का शानदार मौका, टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स 135 के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली। युवाओं के लिए भारतीय सेना के टेक्निकल कोर में नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। दरअसल, आज से आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...