नई दिल्ली: All India Sainik Schools Entrance Exam: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड (AISSEE Admit Card 2022) जारी हो गया है।
इस सन्दर्भ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी हुई है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 और 9वीं में दाखिला पाने का मौका मिलेगा।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 (All India Sainik Schools Entrance Exam) के लिए आवेदन के इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड (AISSEE Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (All India Sainik Schools Entrance Exam 2022) का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के जरिए छठवीं और नौवीं कक्षा में एडमिशन होंगे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी 2022 को किया जाएगा।
AISSEE Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- aissee.nta.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट की होम पेज पर AISSEE – 2022 पर क्लिक करें।
-
अब All India Sainik School Entrance Exam (AISSEE) 2022 के लिंक पर जाएं।
-
यहां Login Through Application Number & Date of Birth के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।




