back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यात्रीगण ध्यान दें! North-East Express हादसा,15 ट्रेनें हुई रद्द; इन ट्रेनों के रुट में हुआ बदलाव, देखें डिटेल

Patna: 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात बक्सर जिले के रधुनाथपुर स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद अप एवं डाउन की सभी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया है।

पटना/बेगूसराय, हि.स.। बरौनी जंक्शन और बेगूसराय होते हुए आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात बक्सर जिले के रधुनाथपुर स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद अप एवं डाउन की सभी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि डीडीयू पटना-रेलखंड पर दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों का बदला रुट

12149 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस, 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 15633 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12310 नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ, 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार महानंदा एक्सप्रेस, 22466 आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19484 बरौनी जंक्शन-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी रूट बदल दिया गया है।

बिहार जाने वाली ट्रेन

12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, 13201 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, 22972 पटना-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12394 नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्स्प्रेस, 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12295 बैंगलोर-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, 20502 आनंद विहार-टर्मिनल अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, 22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 12325 कोलकाता-नांगलडैम साप्ताहिक, 12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेलवें ने हेल्पलाइन नंबर की जारी

13423 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 22465 मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट, 13210 डीडीयू-पटना एक्सप्रेस, 13209 पटना-डीडीयू एक्सप्रेस, 03294 डीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर, 03204 डीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर, 03298 पटना-बनारस मेमू स्पेशल, 03619 आरा-सासाराम पैसेंजर, 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर, 03337 पटना-गया पैसेंजर, 03338 गया-पटना पैसेंजर, 03277 दानापुर-रघुनाथपुर पैसेंजर 03278 रघुनाथपुर-दानापुर पैसेंजर, 03262 बक्सर-फतुहा पैसेंजर (आरा फतुहा के बीच चलेगी) एवं 3222 आरा-पटना पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है।

इधर, हादसे से संबंधित सूचना देने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। बरौनी स्टेशन जंक्शन-9771429966, पटना जंक्शन-9771449971, दानापुर जंक्शन-8905697493, आरा जंक्शन-8306182542, गया जंक्शन-9771427494, 7518401045, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-97948 49461, 8081206628, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल-8081212134

दानापुर कमर्शियल कंट्रोल-7759070004 पर जानकारी ली जा सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...