back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: कांग्रेस की दूसरी सूची आने के बाद बोले कमलनाथ, कहा-18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें

Bhopal: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट

कमलनाथ ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा- कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अब तक कुल 229 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं बैतूल की आमला विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...