लखनऊ, एजेंसी। कौशल विकास योजना के तहत बहराइच जिले की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की अध्यनरत 91 छात्राओं के एक दल ने मंगलवार को विधान सभा का भ्रमण किया। छात्राओं के इस दल को 105 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण लखनऊ में दिया जा रहा है।
अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की
पूर्व मंत्री व विधायक अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में छात्राओं के इस दल ने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। छात्राओं ने विधान सभा के अध्यक्ष के साथ सभामंडप एवं नवीनीकृत गैलरी आदि को देखकर इसकी सराहना की। उन सभी छात्राओं ने कहा कि यहां आना हम सबके लिए एक दिवा स्वपन जैसा रहा। यहां विधान सभा के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के अलावा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रतिभा के 401 अन्य सदस्य यहां बैठक करते हैं। विधान सभा अध्यक्ष से वार्तालाप कर उनके लिए यहां आना एक सुखद अनुभूति रही।




