Mission 2024: AAP पार्टी में दिखी परिवारवाद की झलक, स्टार प्रचारकों की सूची में आया सुनीता केजरीवाल का नाम

Mission 2024: हर राजनीतिक दल किसी न किसी तरह से अपने मुद्दों को जनता के सामने रखने से चूक नहीं रहे हैं।
Arvind Kejriwal and Sunita Kejriwal
Arvind Kejriwal and Sunita Kejriwalraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। आज (17 अप्रैल 2024) को पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। हर राजनीतिक दल किसी न किसी तरह से अपने मुद्दों को जनता के सामने रख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने पहले चरण की लोकसभा सीटों के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन से एक दिन पहले ही अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। हालांकि स्टार प्रचारकों की यह सूची गुजरात में प्रचार के लिए जारी की गई है। लेकिन आप की इस स्टार प्रचारको की सूची ने आपको पहली बार परिवारवाद की झलक देखने को मिलेगी। इसमें पार्टी ने अन्य दलों के लिए एक बड़ा संदेश देने का काम भी किया है।

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी राजनीति में सक्रिय हो गई हैं

दरअसल आम आदमी पार्टी ने अपनी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में अपने तीन जेल में बंद नेताओं का नाम भी शामिल किया है। वहीं पार्टी ने अपने इस निर्णय से यह दिखाने की कोशिश की है कि वो अपने नेताओं के बुरे समय में भी उनके साथ खड़े हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम शामिल है। इससे पार्टी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि ये नेता पार्टी में भविष्य के बड़े चेहरे हैं। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। आप पार्टी में उन्हें अरविंद केजरीवाल की कमी को पूरा करने के रूप में देखा जा रहा है। सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए हाल में ही मंच भी साझा किया था।

AAP बीजेपी पर उनके नेताओं पर राजनीतिक साजिश रचने की बात कह रही है

जहां भाजपा आप को भ्रष्टाचार के मुद्दे में घेर रही है तो वहीं AAP बीजेपी पर उनके नेताओं पर राजनीतिक साजिश रचने की बात कह रही है। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चैलेंज कर दिया था। आप ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में जेल में बंद नेताओं का नाम शामिल करके इस मुद्दे को गरमाने की कोशिश की है। आप पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम अरविन्द केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, जमानत में बाहर राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, आप नेता गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भरद्वाज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in