Lok Sabha Poll: पार्टी से मुंह मोड़, बेटों के चुनाव प्रचार में जुटे ये नेता, दिन-रात बहा रहे पसीना

Political kissa: राजनीति में कभी ऐसा भी दौर आता है जब नेता पहले अपना करियर बनाते हैं उसके बाद अपने बच्चों की करियर बनाने में जुट जाते हैं। इसी को कहते हैं भाई-बेटा और भतीजावाद।
Kamal Nath
Ashok Gehlot
Vasundhara Raje 
Lok Sabha Poll
Kamal Nath Ashok Gehlot Vasundhara Raje Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में नेता अपनी पूरी ताकत झोकने में लगे हैं फिर चाहे BJP हो या कांग्रेस। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को जनता से मिलने भेज दिया है। कांग्रेस और BJP के कुछ ऐसे भी नेता हैं जिन्होंने अब पार्टी की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ कर अपने बेटों के राजनीतिक करियर पर ध्यान देना शुरु कर दिया है।

सभी पार्टियां जुटी चुनाव प्रचार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, अखिलेश यादव, स्मृति ईरानी, प्रियंका गांधी समेत देश के तमाम बड़े-बड़े नेता लोकसभा चुनाव की रैलियों में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी प्रतिदिन देश के किसी न किसी कौने-से चुनाव प्रचार की हुंकार भर रहे हैं।

भाई-बेटा-भतीजावाद

वहीं दूसरी ओर, अपनी पार्टियों से खफा कुछ ऐसे भी नेता हैं जिन्होंने जीवन भर अपनी पार्टी में रहकर मेहनत की लेकिन अब वो अपने बच्चों के लिए करना चाहते हैं। भाई-बेटा-भतीजावाद तो आप ने सुना ही होगा, एक नेता अपने साथ-साथ अपने बच्चों के करियर को भी राजनीति में सिक्योर करना चाहते हैं। इनमें न सिर्फ कांग्रेस का नाम सबसे उपर है इस लिस्ट में BJP भी शामिल है। कमलनाथ, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने खुद को पार्टी के चुनाव प्रचार से दूर रखा है लेकिन बेटों के चुनाव प्रचार में ज़ोर-शोर से लगे हैं।

वसुंधरा राजे, राजस्थान, BJP

BJP की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले कुछ समय से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहीं। उनके बेटे दुष्यंत सिंह राजस्थान के झालावाड़ से लोकसभा की सीट से मैदान में उतरे हैं। इस दौरान उनकी मां वसुंधरा राजे गांव-गांव जाकर अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार में लगी हैं।

अशोक गहलोत, राजस्थान, कांग्रेस

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता ने अशोक गहलोत ने भी अपने बेटे की जीत के लिए सारी मेहनत झकजोर दी है।

कमलनाथ, मध्य प्रदेश, कांग्रेस

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के लिए कमलनाथ को किसी भी चुनाव प्रचार में देखा नहीं गया। उन्होंने अपनी गृह सीट छिंदवाड़ा को अपने बेटे के लिए छोड़ दिया है। कमलनाथ खुद 6 बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in