back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: प्रयागराज से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं अभिषेक बच्चन, जानें इस पर सपा ने क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रयागराज से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं अभिषेक बच्चन। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क।  अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट सुर्खियों में रहने वाली है। समाजवादी पार्टी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को इसी सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मुंबई में अमिताभ बच्चन और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मिल सकते हैं।

अमिताभ बच्चन भी इसी सीट से जीते थे चुनाव

अगर अभिषेक बच्चन इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो यह काफी दिलचस्प हो जाएगा। अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से गहरा नाता रहा है। अभिषेक बच्चन के भी काफी प्रशंसक हैं। बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद संसदीय सीट से 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था। उस समय उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं तब के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त दी थी। उस चुनाव में अमिताभ बच्चन को 68 फीसदी वोट मिले, जबकि बहुगुणा के खाते में महज 25 फीसदी वोट आए।

पार्टी ने क्या कहा?

अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि यह केवल चर्चा ही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। वहीं इस मामले पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में वक्त है। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही तय किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵