नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हमारे अपने गलत खान-पान के कारण लीवर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि लीवर हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का एक बड़ा कारण है। यदि लीवर में कोई कमी आ जाती है तो उसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देने लगता है, ज्यादा खराबी आने पर मौत तक हो जाती है। ऐसे में इसकी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। वैसे लीवर की कमजोरी या क्षति के कई कारण हो सकते हैं। इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में लीवर में दर्द, भूख न लगना आदि शामिल हैं। यदि लीवर क्षतिग्रस्त हो, तो भोजन आंतों से ठीक से प्रवाहित नहीं हो पाता है और ठीक से पच नहीं पाता है। ठीक से न पचने पर अन्य बीमारियां पैदा होने लगती हैं ।
वैसे लीवर की समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं अत्यधिक शराब का सेवन, भोजन में मसालों का अधिक सेवन और कई अन्य कारण। उदाहरण के लिए यदि आपका पेट बहुत बड़ा हो रहा है तो आप सोच सकते हैं कि आप मोटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीवर की समस्या के कारण भी पेट में अत्यधिक सूजन हो सकती है!
ये हैं लीवर के खराब होने के संकेत
कभी-कभी चेहरे का रंग पीला पड़ जाता है और सफेद दाग पड़ जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आंखों का सफेद भाग पीला हो जाए तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। आंखों के पीलेपन को नजरअंदाज न करें, यह गंभीर हो सकता है। खाने में स्वाद न हो या खाने की इच्छा न हो तो ध्यान देने योग्य बात है। लिवर की समस्याओं के कारण पित्त नामक एंजाइम मुंह में पहुंच जाता है और मुंह का स्वाद खराब हो जाता है।
सबसे बड़ा लक्षण पाचन संबंधी समस्या
अगर मुंह में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाए तो इससे सांसों में दुर्गंध आ सकती है। यह लीवर की समस्याओं के कारण होता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अगर आप हर समय थकान महसूस करते हैं और आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। यह भी लीवर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा लिवर की समस्या का सबसे बड़ा लक्षण पाचन संबंधी समस्या है। ज्यादा मसाले खाने से पेट में जलन हो सकती है और यह लिवर की समस्या का संकेत देता है।
इस तरह कर सकते हैं अपने लेवल पर लीवर की सफाई
आपको एप्पल साइडर विनेगर का सेवन रोजाना भोजन के साथ करना चाहिए। यह हमारे लीवर को साफ करने में मदद करता है। इसी प्रकार से 150 ग्राम किशमिश लें, उन्हें 2 कप पानी में उबालें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे छान लें, हल्का गर्म करें और खाली पेट इसका सेवन करें। यह लीवर और किडनी को साफ करने में मदद करता है। वहीं, सुबह लहसुन खाने के बाद गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें. यह लिवर को साफ रखने में मदद करता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाएं और एक या दो गिलास पानी पिएं।
बीमारियां से बचने के ये है तरीका
जामुन के मौसम में खाली पेट 200-300 ग्राम जामुन खाने से लीवर की समस्या ठीक हो जाती है। वहीं, जामून के पाउडर का उपयोग सालभर हर रोज किया जा सकता है। पुराने गुड़ और हरुद की छाल का मिश्रण गर्म पानी के साथ सुबह और दोपहर में लेने से यकृत और पिलीया सामान्य हो जाते हैं। 15 से 21 दिन तक आवश्यकतानुसार इसका प्रयोग करने से लीवर ठीक से काम करने लगेगा। वास्वत में आप इन सभी उपायों में से किन्हीं एक या दो को भी अपनी सुविधानुसार अपनाते हैं तब फिर आप लीवर की अकड़न और संकुचन सहित अन्य रोगों से वर्षों तक आसानी से बचे रह जाते हैं ।




