back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ध्यान लगाने के फायदे – Dhyan Lagane Ke Fayde

केवल 20 मिनट मेडिटेशन और जिंदगी भर स्वस्थ

आज क इस तनाव भरे वातावरण में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो इस से ग्रसित न हो। तनाव किसी भी चीज का हो सकता है, दफ्तर, घर, पढ़ाई, खेल में बहतर करने या कोई अन्य। ऐसे में मेडिटेशन एक ऐसी क्रिया है जो न केवल आपके तन बल्कि मन और मस्तिष्क को भी राहत देती है। मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आत्मिक शांति पाने के लिए ध्यान लगाया जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने के कई फायदे मिलते हैं। एलर्जी, अस्थमा, कैंसर, थकान, रक्तचाप, डायबिटीज (Diabetes), हायपरटेंशन आदि के साथ ही मनोवैज्ञानिक(Physiological) फायदे भी शामिल हैं। केवल 20 मिनट का मेडिटेशन आपको स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर उपाय है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के अन्य फायदों के बारे में। 

ध्यान लगाने के फायदे – Benefits of Meditation in Hindi

1. रक्तचाप को संतुलित करता है – Control blood Pressure

तनाव बढ़ने से शरीर का रक्त चाप बढ़ने लगता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे समय के लिये विशेषकर उच्च रक्तचाप की समस्या के लोगों के लिए ध्यान एक तैयार टॉनिक है। जिसे नजरंदाज करना सबसे बड़ी भूल हो सकती है। ध्यान करने के लिये आप 15-20 मिनट तक अपनी दोनो आँखें बंद करें और ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। यही आपके स्वास्थ के लिये सबसे बड़ा टॉनिक बन सकती है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाए – Increase immunity

मेडिटेशन से हमारे शरीर में नई शक्ति का संचार होता है। स्वस्थ वायु शरीर के भीतर जाती है, जिससे व्यक्ति अधिक स्वस्थ महसूस करता है। ऐसा रोज करने से व्यक्ति की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति पहले से कम बीमार पड़ता है।

3. एकाग्रता में वृद्धि – Increase concentration

मेडिटेशन का अर्थ ही है ध्यान लगाना (Dhyaan Lagana) , ऐसे में रोज इस प्रक्रिया को करने से व्यक्ति बेहतर तरीके ध्यान लगाना सीख जाता है, जिससे किसी भी काम को करने में एकाग्रता बढ़ती है। चाहें पढ़ाई हो या दफ्तर का काम, व्यक्ति पहले से अधिक ध्यान और एकाग्रचित होकर काम कर पाता है।

4. वजन घटाए – Weight Loss

वजन कम करने के लिए मेडिटेशन बेहद सरात्मक लाभ देता है। यदि आप भी मोटापे से मुक्ति चाहते हैं तो मेडिटेशन को अपनाएं। मेडिटेशन में बहुत सी ऐसी क्रियाएं होती हैं, जिन्हें करने से वजन कम होता है।

5. तनाव कम करे – Relief from Tension

रोजाना केवल 20 मिनट का मेडिटेशन आपको तनाव से मुक्ति देने में सक्षम है। मेडिटेशन करने से मस्तिष्क के व्यवहार को नियंत्रित करने वाले हिस्से में सकारात्मक बदलाव होते हैं। ऐसा करने से सिर का दर्द, मन की बैचेनी, घबराहट यहां तक कि शिजोफ्रेनिया के मरीजों को भी लाभी होते देखा गया है।    

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्मी दुनिया से दूरी, बच्चों को फ्री योगा सिखा रही अनु अग्रवाल, जन्मदिन पर जानें कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में जन्मी अनु अग्रवाल को 1990 के दशक में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने रातों-रात स्टार बना दिया था।इस फिल्म से...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...