back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: राजस्थान में गहलोत, वसुंधरा राजे समेत इन नेताओं ने डाले वोट, जानें किस क्षेत्र में कितनी वोटिंग

RJ Election 2023 Live:राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 9.30 बजे तक प्रदेश में 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 9.30 बजे तक प्रदेश में 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ वोट डाला। इसके बाद वह सरदारपुरा स्थित पैतृक घर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, असम के राज्यपाल ने उदयपुर में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में बूथ नंबर 107 पर मतदान किया। विद्याधर नगर से बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी ने भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है।

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत

अजमेर 9.04, भरतपुर 10.08 प्रतिशत, अलवर 9.95, दिलवाड़ा 9.4, बीकानेर 9.71, डौसा 8.93, हनुमानगढ़ 12.01, जयपुर 9.01, जैसलमेर 7.50, जोधपुर 8.4, करौली 10.41, कोटा 11.03 प्रतिशत, नागौर 8.97, सबाई माधोपुर 9.85, सीकर 10.20, उदयपुर 9.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह मतदान प्रतिशत समयानुसार बढ़ रहा है।

मैदान में भाजपा-कांग्रेस से ये दिग्गज नेता

सत्तारूढ़ पार्टी से अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं।

ईवीएम खराब होने से कई बूथों पर मतदान बाधित

कई जगह ईवीएम खराब हुई है। जयपुर में झोटवाड़ा के सिंवार गांव, हनुमानगढ़ में एनपीएस स्कूल बूथ, अजमेर में सेंट फ्रांसिस स्कूल बूथ और जयपुर के फुलेरा कस्बे में बूथ 217 पर ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान बाधित हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...