back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election 2023: राजस्थान में उम्मीदवारों की लामबंदी खत्म, आज जनता के हाथों में लगाम

RJ Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। सुबह 9 बजे तक मतदान धीमा था, लेकिन अब मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की लामबंदी समाप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खूब पसीना बहाया है। नेताओं के जोड़-तोड़ से लेकर वीडियो वायरल, पुराने केस, आरोप-प्रत्यारोप जमकर हुए। छह महीने से जारी तेज चुनाव प्रचार भी थम चुका है। मगर, किसकी मेहनत रंग लाएगी, वह जनता के हाथों में है। आज जनता जिन पर भरोसा जताएगी, वह सत्ता में आएंगे।

चुनावी सरगरमी में ठंडी पड़ी आपसी अदावत

इस विधानसभा की चुनावी सरगरमी में मुख्यंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी मतभेद भी समाप्त हुआ। हालांकि आज सुबह फिर सचिन ने स्पष्ट रूप से कहा-कोई भी अकेले चुनाव नहीं जीत सकता। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाती है। कमोबेश यही स्थिति भाजपा में भी दिखी। पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद वसुंधरा राजे समेत सीएम के भावी उम्मीदवारों की आपसी विवाद ठंडा पड़ गए। दरअसल, पार्टी ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान ही नहीं किया।

हर चुनाव में जनता बदल देती है सरकार

राजस्थान की एक खास परंपरा है। यहां की जनता हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदल देती है। पिछले कई वर्षों से यह कयास लगाए जा रहे कि जनता कभी किसी पार्टी को तो लगातार दूसरी बार सत्ता में बैठाएगी, लेकिन अब तक यह मुमकिन नहीं हो सका।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...