back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: राजस्थान के रण में उतरे मतदाता, वोटिंग बढ़कर 24.4%, यहां के लोगों ने दिखाया सबसे अधिक उत्साह

RJ Election 2023 Live:राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में से 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 9.30 बजे तक प्रदेश में 24.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 24.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक धौलपुर में 30.3 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं, उदयपुर जिले में सबसे कम 21.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवार के साथ वोट डाला। इसके बाद वह सरदारपुरा स्थित पैतृक घर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, असम के राज्यपाल ने उदयपुर में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में बूथ नंबर 107 पर मतदान किया। विद्याधर नगर से बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी ने भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है।

अलग-अलग विस क्षेत्रों का वोटिंग प्रतिशत

अजमेर में 23.43%, अलवर में 26.15%, भरतपुर में 27%, भीलवाड़ा में 23.85%, बीकानेर में 24.52% मतदान हुआ है।

भाजपा-कांग्रेस से ये दिग्गज नेता मैदान में

सत्तारूढ़ पार्टी से अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं।

ईवीएम खराब होने से कई बूथों पर मतदान बाधित

कई जगह ईवीएम खराब हुई है। जयपुर में झोटवाड़ा के सिंवार गांव, हनुमानगढ़ में एनपीएस स्कूल बूथ, अजमेर में सेंट फ्रांसिस स्कूल बूथ और जयपुर के फुलेरा कस्बे में बूथ 217 पर ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान बाधित हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajasthan By Poll: अंता में करारी हार के बाद BJP में गहरी चिंता, पिण्डवाड़ा में जनआंदोलन ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने BJP उम्मीदवार को करीब 15,612 वोटों...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...