back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

People Born in July: जुलाई में जन्में लोगों में होती है ये खासियत, जानें कैसा होता है स्वभाव

हर व्यक्ति के जन्म लेने वाले माह के द्वारा उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जुलाई माह में पैदा होने वाले जातक अत्यंत ही सरल स्वभाव के और उच्च व्यक्तित्व के धनी होते हैं। जातक निराशा में भी आशा की किरण खोज लेते हैं। जुलाई में पैदा हुए जातक अधिक इमोशनल होते हैं। वह पैसे से ज्यादा प्यार के प्रति संवेदनशील होते हैं। अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करते हैं और खुश रखने का प्रयास करते हैं। जातक अपने मूड के अनुसार कार्य करते हैं। सकारात्मक नजरिया होने के कारण सभी में जल्दी ही घुल मिल जाते हैं। जातक कोई भी निर्णय बहुत सोच-विचार कर लेते हैं। जातक बहुत ही कोमल हृदय और मन के साफ होते हैं। यह अपने मन की बात तुरंत सामने वाले से कर देते हैं।

People Born in July 1.png

ये हैं खास बातें

जुलाई में पैदा हुए जातक का गुस्सा बहुत तेज होता है इन्हें बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है किंतु वह क्षण मात्र का होता है फिर बाद में पश्चाताप भी करते हैं। जुलाई में पैदा हुए जातक थोड़ा स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। यह मौके का लाभ नहीं उठा पाते बल्कि दूसरे को मौका दे देते हैं। पैसों को लेकर फिक्र नहीं करते। अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करते हैं। घर की छोटी-छोटी आवश्यक वस्तुओं का ध्यान रखते हैं।

People Born in July 4.png

होती है हनुमान जी की कृपा

इन लोगों की अपने परिवार के साथ धार्मिक और मनोरंजक यात्राओं में बेहद दिलचस्पी रहती है जीवन जीने का एक अलग ही तरीका अपनाते हैं और कार्य को करते समय हंसी मजाक का माहौल भी निर्मित करते हैं। जातक की दिलचस्पी नौकरी से अधिक व्यापार करने की होती है। जातक पर भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है।

जुलाई में हुआ है इन हस्तियों का जन्म

जुलाई में पैदा हुए कुछ ऐसे नाम जिन्होंने देश दुनिया में अपना परचम लहराया। साथ ही अपने कार्य के प्रति सजगता और लगन पूर्वक आगे बढ़े जिन्हें देश-दुनिया में गौरव प्राप्त हुआ और बहुत से लोग उनके पद चिन्हों पर चल अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं!

  • रणवीर सिंह (6 जुलाई 1985)

  • कैलाश खेर (7 जुलाई 1973)

  • कटरीना कैफ (16 जुलाई 1983)

  • प्रियंका चोपड़ा (18 जुलाई 1982)

  • भूमि पेडनेकर (18 जुलाई 1989)

  • नसीरुद्दीन शाह (20 जुलाई 1950)

  • हिमेश रेशमिया (23 जुलाई 1973)

  • संजय दत्त (29 जुलाई को 1959)

  • सोनू निगम (30 जुलाई 1973)

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश (06 जुलाई 1946)

  • नेल्सन मंडेला (18 जुलाई 1918)

  • प्रिंसेस डायना (1 जुलाई 1961)

  • जेआरडी टाटा (29 जुलाई 1904)

  • सौरव गांगुली (8 जुलाई 1972)

  • महेंद्र सिंह धोनी (7 जुलाई 1981)

  • अनूप जलोटा (29 जुलाई 1953)

  • सोनू सूद (30 जुलाई 1973)

  • मुमताज (31 जुलाई 1947)

  • रवि किशन (17  जुलाई 1969)

People Born in July 2.png

इन क्षेत्रों में रखते हैं रुचि

जातक अपने करियर के प्रति थोड़े लापरवाह होते हैं किंतु जो भी करते हैं वह सच्ची लगन मेहनत और ईमानदारी के साथ करते हैं। जुलाई में जन्मे लोग भाग्य के धनी होते हैं। जातक कला, सलाहकार, खेल और संस्कृति, ज्योतिष, लेखक, पत्रकारिता राजनीति आदि में रुचि रखते हैं। यह सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं और सभी का अच्छा सोचते हैं। जातक परिवार समाज में मान सम्मान प्राप्त करते हैं जातक का अध्यात्म की ओर विशेष जुड़ाव रहता है। पूजा-पाठ और भगवान के प्रति समर्पण भाव रखते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...