back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kuber Upay: इन तरीकों से करें कुबेर देवता के प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी

हिन्दू धर्म में अनेक देवी देवताओं का विशेष महत्व और स्थान है। धर्म शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी जी और कुबेर को धन का देवी देवता माना गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में अनेक देवी देवताओं का विशेष महत्व और स्थान है। धर्म शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी जी और कुबेर को धन का देवी देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति के धन भंडार भरे रहते हैं, कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है। जो भी व्यक्ति धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करना चाहते हैं, वह इन उपायों का प्रयोग कर कुबेर देवता की दया दृष्टि पा सकता है। आइए जानते हैं किस तरह से कुबेर देवता की कृपा पाएं।

कुबेर देवता के मंत्र का करें जाप

धन के देवता कुबेर की कृपा पाने के लिए ‘ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा’॥ मंत्र का जाप करें। इशस मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की मुंह करके करना चाहिए। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

घर में रखें गोमती चक्र

वास्तु शास्त्र में गोमती चक्र को बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गोमती चक्र रखने से नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके साथ ही धन का भंडार भी भरा रहता है। घर में शांति का भी वास रहता है।

इस दिशा में रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुबेर देवता की दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इसी कारण घर की तिजोरी का मुख हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में तिजोरी का द्वार होने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा सदैव बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...