back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ganesh Chaturthi 2025: क्यों लगाते हैं गणपति बप्पा को लड्डू का भोग? यहां जानें इसके पीछे की रोचक कहानी

महाराष्ट्र, गुजरात समेत पूरे देश में यह त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का नजारा अद्भुत होता है।

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व आज 27 अगस्त को मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। महाराष्ट्र, गुजरात समेत पूरे देश में यह त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का नजारा अद्भुत होता है। यहां लगभग हर घर में गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है, भव्य पंडाल सजते हैं और 10 दिनों तक पूजा-अर्चना और उत्सव का माहौल बना रहता है।

भक्ति का प्रतीक यह पर्व

गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने वाला अवसर है। यह पर्व जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर लोगों को एक धागे में पिरोता है। मान्यता है कि इन दिनों भगवान गणेश पृथ्वी पर विराजते हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

सिर्फ मोदक नहीं, लड्डू भी है बप्पा के प्रिय

आमतौर पर माना जाता है कि गणेश जी को मोदक सबसे प्रिय है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें लड्डू भी उतना ही पसंद है? यही कारण है कि गणेश जी की अधिकांश मूर्तियों और तस्वीरों में उनके हाथ में मोतीचूर के लड्डू दिखाई देते हैं। गणेश चतुर्थी पर नारियल लड्डू, तिल के लड्डू और मोतीचूर के लड्डू खासतौर पर भोग में अर्पित किए जाते हैं।

लड्डू प्रिय होने के पीछे की कथा

कहानी है कि एक बार गणेश जी का भगवान परशुराम से संघर्ष हुआ, जिसमें उनका एक दांत टूट गया। दर्द के कारण वे कुछ खा नहीं पा रहे थे। तब माता पार्वती ने उन्हें मुलायम लड्डू खिलाया, जो मुंह में जाते ही घुल गया। तभी से गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने की परंपरा शुरू हुई।

एक अन्य कहानी में बताया गया है कि धन के देवता कुबेर ने अपने वैभव का प्रदर्शन करने के लिए गणेश जी को भोजन पर आमंत्रित किया। गणेश जी का स्वादिष्ट भोजन के प्रति प्रेम प्रसिद्ध था। उन्होंने इतना खाया कि भोजन कम पड़ गया। अंत में उन्होंने कुबेर की रसोई का कच्चा खाना और सोने के बर्तन तक खा डाले। इस कथा से यह भी संकेत मिलता है कि बप्पा के लिए भोग में केवल दिखावा नहीं, बल्कि सच्ची भावना मायने रखती है।

भक्ति में लड्डू का महत्व

लड्डू गणेश जी की प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धापूर्वक लड्डू का भोग लगाने से भक्तों पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी पर हर घर और पंडाल में तरह-तरह के लड्डू बनाए जाते हैं।

कई तरह के बनाए जाते हैं लड्डू

आपको बता दें कि भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए, गणेश चतुर्थी के लिए लड्डू जरूरी है। अब तो भारत में कई तरह के लड्डू बनाए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ganesh Chaturthi 2025: भक्ति, आस्था और कला का संगम, जानिए कहां-कहां सजते हैं देश के सबसे चर्चित गणपति पंडाल

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। पूरे देश में 27 अगस्त को गणपति बप्‍पा के स्‍थापना पर गणेश उत्‍सव मनाया गया। यह त्योहार हिंदू का...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...